{"_id":"59cb77244f1c1bbf538b4a77","slug":"spyder-box-office-collections-mahesh-babu-s-film-got-bumper-start-in-the-us-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन 'स्पाइडर' ने तोड़े US बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई मिलियन डॉलर के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन 'स्पाइडर' ने तोड़े US बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई मिलियन डॉलर के पार
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
स्पाइडर, महेश बाबू
- फोटो : BLife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन फिल्म 'स्पाइडर' आज रिलीज हो गई। खास बात ये कि 'स्पाइडर' एक 'मिड वीक' रिलीज फिल्म है, बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने शुरू कर दिए हैं। फिर चाहे वो आंध्रा बॉक्स ऑफिस हो या अमेरिकी बॉक्स ऑफिस। जानें, किस तरह से 'बाहुबली 2' और 'दंगल' की लिस्ट में शामिल हुई 'स्पाइडर'...
स्पाइडर फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Spyder-The Movie
महेश बाबू और ए आर मुरुगादोस की 'स्पाइडर' ने ओपनिंग डे पर 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि 'स्पाइडर' ने जो कलेक्शन किया है, वो कारनामा सिर्फ 'बाहुबली 2' और 'दंगल' ही कर पाई हैं। रुपए में 1 मिलियन डॉलर का मतलब है करीब 6.5 करोड़ रुपए। आगे जानें, कितने स्क्रीन्स पर छाई है 'स्पाइडर'...
Spyder, Mahesh Babu
- फोटो : Spyder The Movie
अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर' को 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ये करीब 300 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये किसी तमिल और तेलुगु फिल्म(बाकी भाषाओं को छोड़कर) के लिए अमेरिका में सबसे बड़ी स्क्रीन प्रेजेंस है। सिर्फ 'बाहुबली 2' को इससे ज्यादा स्क्रीन मिले थे, पर वो फिल्म 5 भाषाओं में अमेरिका में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश बाबू
- फोटो : SPYDER - Youtube
महेश बाबू-मुरुगादोस की 'स्पाइडर' करीब 120 करोड़ की लागत से बनी मेगा बजट फिल्म है। इसे तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु के साथ ही मलयालम, कन्नड और अरबी भाषा में भी रिलीज किया है। यही नहीं, फिल्म को अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ रिलीज किया जा रहा है। आगे जानें, स्टारकास्ट के बारे में...
टॉप 5 मोस्ट अवेटेड तेलुगु मूवी लिस्ट, क्या आप भी कर रहे हैं इंतजार?
टॉप 5 मोस्ट अवेटेड तेलुगु मूवी लिस्ट, क्या आप भी कर रहे हैं इंतजार?
विज्ञापन
महेश बाबू
'स्पाइडर' में महेश बाबू के साथ रकुल प्रीत सिंह और एस जे सूर्या भी अहम भूमिकाओं में हैं। एस जे सूर्या बतौर निर्देशक खुद कई बड़ी फिल्में बना चुके हैं। 'स्पाइडर' एक साइंस फिक्शन आधारित सुपर एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है।
बाहुबली के बाद इस एक्टर के साथ फिल्म बनाएंगे राजामौली, इंडस्ट्री का है सुपरस्टार
'बाहुबली' का अगला पार्ट बनाने की बात पर राजामौली ने कही 5 चौंकाने वाली बातें
बाहुबली के बाद इस एक्टर के साथ फिल्म बनाएंगे राजामौली, इंडस्ट्री का है सुपरस्टार
'बाहुबली' का अगला पार्ट बनाने की बात पर राजामौली ने कही 5 चौंकाने वाली बातें