{"_id":"5a94ce624f1c1b0d658b4ae9","slug":"sridevi-alcohol-theory-people-dont-believe-that-she-drinks-too-much","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को जानने वाले ‘शराब थ्योरी’ से हैरान, कहा- इतनी शराब नहीं पीती थीं कि बेसुध हो जाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को जानने वाले ‘शराब थ्योरी’ से हैरान, कहा- इतनी शराब नहीं पीती थीं कि बेसुध हो जाएं
Tue, 27 Feb 2018 09:04 AM IST
रवि बुले, अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोमवार को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे बॉलीवुड के लोगों को तब झटका लगा, जब सामने आया कि वह शराब के नशे में बेसुध होकर बाथटब में गिर पड़ी थीं। श्रीदेवी को करीब से जानने वाले यह मानने को तैयार नहीं हैं कि वह इतनी शराब पीती थीं। हालांकि कोई इस मामले में सीधी बात करना नहीं चाहता। श्रीदेवी-बोनी कपूर के खास दोस्त व राजनेता अमर सिंह ने खुल कर ‘शराब थ्योरी’ पर अंगुली उठा दी।
2 of 6
sridevi
उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी कभार हल्की वाइन पीती थीं, वह भी किसी खास मौके पर। लोगों के साथ होने पर। वह कभी हार्ड ड्रिंक नहीं लेती थीं। श्रीदेवी को करीब से जानने वाले हैरान हैं कि आखिर कैसे श्रीदेवी शराब के नशे में बेसुध होकर बाथटब में डूब सकती हैं। यह बात अभी सामने नहीं आई है कि मेडिकल रिपोर्ट में रक्त में शराब की कितनी मात्रा बताई गई है।
3 of 6
sridevi
बॉलीवुड के गलियारों में दबी जुबान में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैसे बाथटब में श्रीदेवी ‘दुर्घटनावश’ डूब सकती हैं। यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर किस व्यक्ति ने सबसे पहले कहा कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। श्रीदेवी के करीबी बताते हैं कि वह फिल्मी समारोहों में भले ही आती थीं परंतु हमेशा पति बोनी कपूर के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sridevi
पार्टियों से वह दूर रहती थीं। खुद श्रीदेवी मीडिया साक्षात्कारों में कहती रही हैं कि वह ऐसे माहौल में खुद को सहज नहीं पातीं। वह गर्व से बताती थीं कि मां ने मुझे धार्मिक माहौल में पाल-पोस कर बड़ा किया। मैं भी बहुत धार्मिक हूं और पूजा-पाठ करती हूं। मैंने अपनी बेटियों को भी यही सिखाया है। उन्हें संस्कारी और पारिवारिक मूल्य सिखाए हैं। श्रीदेवी सुपर स्टार थीं लेकिन उन्होंने अपनी बच्चियों को इंडस्ट्री से भरसक दूर रखा और उन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का सपना देखा। यह अलग बात है कि बाद में वह अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की हीरोइन बनने की जिद के आगे झुक गई।
विज्ञापन
कैसे पति हैं बोनी कपूर?
5 of 6
Sridevi
मीडिया के इस सवाल पर श्रीदेवी कहती थीं कि बोनी कपूर अच्छे पति और अच्छे पिता हैं। वह मेरे लिए सब कुछ हैं। वह मुझे अच्छी तरह समझते हैं। मुझे प्यार देते हैं। हमारे बीच हर दिन प्यार बढ़ता गया है। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरी जिंदगी में बोनी कपूर को पति के रूप में भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।