फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सेट पर श्रीदेवी और शाहरुख नहीं करते थे ज्यादा बात, एक फिल्म के बाद कभी साथ नहीं किया काम

Mon, 13 Aug 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
sridevi and shahrukh film army shooting video viral
श्रीदेवी

साल 2018 आया और बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार को हमसे छीनकर ले गया । 24 फरवरी को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था । अभी उनके बारे में बहुत कुछ जानना, सुनना और देखना बाकी था । उन्हें फिल्मों में वापसी किए कुछ ही वक्त हुआ था । श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' और 'इंग्लिश विंग्लिश' दोनों ही हिट रही थीं । दूसरी पारी तो शुरू हुई लेकिन इसका अंत बहुत जल्दी हो गया ।

sridevi and shahrukh film army shooting video viral
श्रीदेवी

श्रीदेवी के बारे में जितनी बात की जाए, शायद वो कम ही है । श्रीदेवी बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत में थीं जो बोलतीं कम और काम ज्यादा करती थीं । उनका काम देख लोग 'वाह-वाह' कहने पर मजबूर हो जाते थे । ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो खोजकर लाए हैं वो करीब 22 साल पुराना है । 

sridevi and shahrukh film army shooting video viral
श्रीदेवी

यह वीडियो शाहरुख खान की पहली फिल्म 'आर्मी' का है । इस फिल्म में श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ पहली और आखिरी बार काम किया था । जो वीडियो सामने आया है उसमें शाहरुख और श्रीदेवी अपने सीन से पहले मेकअप करते नजर आ रहे हैं ।
 

 

Miss u ma'am @sridevi.kapoor 💔 @janhvikapoor @khushi05k

A post shared by Janhvi & Khushi Kapoor ❤ (@janhvikhushiofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi and shahrukh film army shooting video viral
श्रीदेवी

इस फिल्म के बाद श्रीदेवी और शाहरुख खान कभी साथ नजर नहीं आए । फिल्म 'आर्मी' में काम करते हुए श्रीदेवी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस मूवी में काम करके बहुत अच्छा लग रहा है । हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी ।
 

 

Best queen in the universe. @sridevi.kapoor @janhvikapoor @khushi05k @boneykapoorbk @sridevi_kapoor__________ @sridevikapoor11 @sridevi_mam_is_the_bestest @sridive_queen @sridevi.kapoor621 @sridevikapoor11 @sridevi__2018 @jhanvi_kapoor_official @janhvikhushiofficial #sridevi #sridevibkapoor #khushi #janvi

A post shared by sridevi kapoor (@srideve0) on

विज्ञापन
sridevi and shahrukh film army shooting video viral
श्रीदेवी

बता दें कि श्रीदेवी को शाहरुख खान के साथ दो फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन श्री ने दोनों ही फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं । इसमें पहली फिल्म थी अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' । फिल्म में श्रीदेवी डबल रोल करने वाली थीं लेकिन मेकर्स को लगा कि अगर शाहरुख फिल्म में एक को मार देगा तो दर्शकों की सहानुभूति हीरो को नहीं मिल पाएगी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed