फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SriDevi: श्रीदेवी का सफरनामा, जितेंद्र संग रिकॉर्ड हिट फिल्में, मिथुन संग शादी और ठुकराई बिग बी की फिल्में

Sun, 13 Aug 2023 09:53 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 13 Aug 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood know her hit films Himmatwala Sadma Mr India
अनिल कपूर और सतीश कौशिक, शेखर कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

श्री अम्मा यंगर अयप्पन उर्फ अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर चेन्नई से हैदराबाद होते हुए मुंबई तक इतने किस्से और कहानियां सुनने को मिलती हैं कि कोई बनाने बैठे तो तीन चार फिल्में तो आसानी से बन सकती हैं। कभी कमल हासन की खासमखास हीरोइन रहीं श्रीदेवी बाद में जीतेंद्र के साथ फिल्में करके हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनीं। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनका लंबा रिश्ता चला। दोनों ने कथित रूप से शादी भी की और मिथुन ने कभी इसका खंडन भी नहीं किया। श्रीदेवी की दुबई में संदिग्ध मौत को लेकर  खूब किस्से सुनने को मिलते हैं। श्रीदेवी ने अपने दौर के दिग्गज पुरुष सुपरसितारों से ज्यादा फीस पाने का रिकॉर्ड तो बनाया ही, उनके नाम बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में न करने का फैसला लेने का भी खिताब है।

sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood know her hit films Himmatwala Sadma Mr India
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

27 फिल्मों के साथी कमल हासन 
श्रीदेवी की सबसे मशहूर जोड़ी तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन के साथ बनी। इस जोड़ी ने अलग-अलग भाषाओं की लगभग 27 फिल्मों में एक साथ काम किया। कमल और श्रीदेवी की जोड़ी फिल्मों में बाद में बनी हो, उसके पहले ये दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़े। कमल हासन के मुताबिक, वह श्रीदेवी से तब मिले जब वह कुछ 15 या 16 साल की रही होंगी। इन दोनों को एक फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में कास्ट किया गया था। कमल कहते हैं, 'वैसे तो एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में हमने कई फिल्में कीं लेकिन हमारी परवरिश बिल्कुल भाई और बहन की तरह हुई थी। पर्दे पर रोमांटिक सीन करने के बाद हम बहुत हंसते थे। हम दोनों के संबंध भी एकदम घर जैसे ही थे।'

sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood know her hit films Himmatwala Sadma Mr India
आर्मी, श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

20 फिल्मों में रजनीकांत 
दूसरी सबसे ज्यादा फिल्में श्रीदेवी ने जिस अभिनेता के साथ कीं, वह हैं रजनीकांत। श्रीदेवी की जोड़ी रजनीकांत के साथ लगभग 20 फिल्मों में बनी। एक समय था जब श्रीदेवी की फीस एक फिल्म के लिए रजनीकांत से ज्यादा हुआ करती थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'मूंदरू मुड़ीछु' का जिक्र करते हुए बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें पांच हजार रुपये मिले थे। फिल्म में रजनीकांत और कमल हासन भी हैं। उस समय कमल हासन ने फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली थी जबकि रजनीकांत नए-नए आए थे। इस फिल्म के लिए रजनीकांत को मात्र दो हजार रुपये और कमल हासन को 30 हजार रुपये मिले। श्रीदेवी ने बताया था कि रजनीकांत उनकी मां के बहुत लाडले थे इसलिए रजनी से भी श्रीदेवी के घरेलू संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood know her hit films Himmatwala Sadma Mr India
फिल्म जस्टिस चौधरी की फिल्म मम्मा मिया के गाने में श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

जीतेंद्र के साथ 16 फिल्में, 11 सुपरहिट 
वरिष्ठ अभिनेता जितेंद्र के साथ श्रीदेवी पहली बार वर्ष 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' में नजर आईं। इसके बाद लगातार इनकी जोड़ी बनती रही और इन दोनों ने एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में 16 फिल्मों में काम किया। इन 16 फिल्मों में से 11 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। फिल्म 'हिम्मतवाला' के एक गीत 'नैनों में सपना' पर किया गया डांस श्रीदेवी के बेहतरीन प्रस्तुतियों में से एक है।

विज्ञापन
sridevi birth anniversary first female superstar of bollywood know her hit films Himmatwala Sadma Mr India
आईफा 201 में स्टेज शो करतीं श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

अनिल कपूर संग की 13 फिल्में
श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस जोड़ी ने साथ में लगभग 13 फिल्मों में काम किया। दोनों एक साथ सबसे पहले 'कर्मा' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म में श्रीदेवी की जोड़ी जैकी श्रॉफ के साथ बनी, जबकि अनिल कपूर पूनम ढिल्लों के साथ नजर आए। इस फिल्म के बाद ही शेखर कपूर ने पहली बार इनकी जोड़ी अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में बनाई। इस फिल्म में दोनों ने ही बेहतरीन काम किया लेकिन श्रीदेवी की तारीफ ज्यादा हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed