{"_id":"5b711b5f42c7923123356d12","slug":"sridevi-birthday-special-coincidences-connection-divya-bharti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म श्रीदेवी को दे गई थीं दिव्या भारती, सेट पर होने लगी थीं अजीब घटनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाते-जाते अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म श्रीदेवी को दे गई थीं दिव्या भारती, सेट पर होने लगी थीं अजीब घटनाएं
Mon, 13 Aug 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीदेवी के निधन के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब श्रीदेवी और दिव्या भारती की तुलना की जाती थी। चेहरे में समानता के अलावा दोनों में एक और कनेक्शन था, 25 फरवरी को दिव्या भारती का जन्मदिन होता है जबकि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को हुई थी।
2 of 6
श्रीदेवी और दिव्या भारती
दिव्या भारती ने हिंदी सिनेमा में 'विश्वात्मा' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में एंट्री करते ही कहा जाने लगा कि दिव्या भारती ही श्रीदेवी की जगह लेंगी लेकिन 19 साल की कम उम्र में ही दिव्या भारती की अचानक मौत हो गई। उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया।
3 of 6
श्रीदेवी और दिव्या भारती
दिव्या भारती और श्रीदेवी की शक्ल इतनी मिलती थी कि जब दिव्या भारती की मौत हो गई तो एक फिल्म में उनकी जगह श्रीदेवी को साइन किया गया था। दरअसल, 1994 में आई फिल्म 'लाडला' में पहले दिव्या भारती को लिया गया था। यही नहीं फिल्म का काफी हिस्सा शूट भी कर लिया गया था लेकिन अचानक दिव्या भारती के निधन से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीदेवी
फिल्म के मेकर्स ने दिव्या भारती के जाने के बाद श्रीदेवी से संपर्क किया और 'लाडला' के लिए साइन कर लिया। दिव्या भारती के साथ शूट किए गए वीडियो का एक हिस्सा यूट्यूब पर मौजूद है। वीडियो में दिव्या भारती और अनिल कपूर के बीच किसी बात को लेकर फैक्ट्री में बहस होती है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में रवीना टंडन भी थीं। 6 महीने बाद जब फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगी थीं। एक सीन में श्रीदेवी के साथ शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार-बार उसी जगह अटक जाती थीं जहां दिव्या भारती अटकती थीं। रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों ने इस बात से डर गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।