फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने सैफ की बेटी सारा को इस मामले में पछाड़ा, वजह बेहद दिलचस्प

Tue, 07 Nov 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 07 Nov 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Sridevi daughter jhanvi kapoor will debut in bollywood before sara ali khan
बॉलीवुड के दो स्टार किड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। दोनों अपनी फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं। मजेदार बात ये है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी दोनों की फिल्म अगले साल दिसंबर में आने वाली थीं। अब जाह्नवी की फिल्म 'सैराट' की तारीख बदलकर पहले कर दी गई है, लेकिन सारा की फिल्म अगले साल 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी। 
Sridevi daughter jhanvi kapoor will debut in bollywood before sara ali khan
मतलब साफ है कि अब जाह्नवी जून या जुलाई में ही बॉलीवुड में एंट्री कर लेंगी और सारा को बॉलीवुड में एंट्री के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। पहले मीडिया में इस तरह की खबरें भी सामने आईं थी कि ये दोनों स्टार किड करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। 
Sridevi daughter jhanvi kapoor will debut in bollywood before sara ali khan
सैफ की बेटी सारा ने करण जौहर को छोड़कर अभिषेक कपूर की  फिल्म के साथ डेब्यू करना सही समझा। सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। वहीं बात करें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की तो उनका भी मामला कुछ ऐसा ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi daughter jhanvi kapoor will debut in bollywood before sara ali khan
जाह्नवी कपूर अब शाहिद कपूर के भाई  ईशान खट्टर के साथ मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रिमेक के साथ डेब्यू करेंगी। कुछ दिनों पहले ये भी बताया जा रहा था कि जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल से डेब्यू करेंगी, मगर ऐसा नहीं हो सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed