बॉलीवुड की 'चांदनी' कहे जाने वाली श्रीदेवी (Sridevi) का हमेशा के लिए यूं रुकसत हो जाना एक ऐसा दर्द दे गया है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का मन एक बार फिर से भारी है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही दोनों बहनों ने श्रीदेवी (Sridevi) के चेन्नई स्थित घर में एक पूजा रखी जिसमें जाह्नवी और खुशी में श्रीदेवी की झलक साफ नजर आ रही है।
श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर पर जाह्नवी-खुशी ने रखी पूजा, तस्वीरों में साफ दिखाई दी मां की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी का निधन उस वक्त हुआ था जब उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में 'धड़क' (Dhadak) फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं। श्रीदेवी जाह्नवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक थीं। श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद कपूर खानदान पूरी तरह से टूट गया था। हालांकि जाह्नवी (Jhanvi Kapoor) ने खुद को संभाला और फिल्म की शूटिंग पूरी की। मां की पहली बरसी पर जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर से हाल-ए-दिल सोशल मीडिया पर बयां किया है जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।
जाह्नवी कपूर ने लिखा - 'मेरा दिल हमेशा भारी रहता है। मैं हमेशा मुस्कुराती रहती हूं क्योंकि इसमें आप हो।' जाह्नवी के इस पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह श्रीदेवी को कितना मिस करती हैं। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर जाह्नवी और खुशी की पहली तस्वीर सामने आई है जो कि श्री के चेन्नई स्थित घर की है।
My heart will always be heavy. But I’ll always be smiling because it has you in it.
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
श्रीदेवी (Sridevi) की दोनों बेटियों ने श्रीदेवी के चेन्नई स्थित घर पर खास पूजा रखवाई है। तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी पारंपरिक साउथ सिल्क साड़ी में नजर आ रही है। तस्वीरों में दोनों के गले में फूलों की माला और बालों में गजरा नजर आ रहा है। इसके साथ ही पंडित भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on
आपको बता दें, बोनी कपूर (Boney Kapoor) भी श्रीदेवी की तिथि पर पूजा करवा चुके है। यही नहीं बल्कि श्रीदेवी की एक साड़ी की नीलामी कर रहे हैं और इससे आए हुए पैसों को जरूरतमदों में दान करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी की यह 'कोटा साड़ी' है। इस साड़ी को ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है। पारिसेरा नाम की वेबसाइट पर यह साड़ी उपलब्ध है, वहीं से बोली लगाकर इस साड़ी को खरीदा जा सकता है।
Parisera invites you to participate in the auction of Actress Sridevi's handwoven Kota sari. Mr Boney Kapoor has chosen the 27-Year old Non-Profit organization Concern India Foundation to receive the proceeds from the auction. https://t.co/WMI13FGsQy pic.twitter.com/WbLrOHEeT8