फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्य बनकर रह गई श्रीदेवी की मौत, बाथटब में गिरने पर उठ रहे कई सवाल

Tue, 27 Feb 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Sridevi death mystery did she really drown in bathtub
sridevi
श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है। उनके फैंस और परिवार वाले यह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी बड़ी सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में गिरने से हुई, यह स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है।
Sridevi death mystery did she really drown in bathtub
bathtub
सवाल यह उठता है कि क्या श्रीदेवी के बेसुध होने की वजह सिर्फ शराब थी? क्या श्रीदेवी इतने नशे में थीं कि वॉशरूम तक अपने पैरों से चलकर गईं और अचानक बाथटब में गिरने और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। फोटो में आप जो बाथटब देख रहे हैं वह उसी होटल का है जहां श्रीदेवी दो दिन से रुकी थीं और जहां से उनके निधन की खबर आई। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बाथटब में श्रीदेवी डूब सकती हैं? अगर वह बेसुध होकर गिर पड़ी तो क्या बाहर उनके पति बोनी कपूर को कोई आवाज सुनाई नहीं दी।
Sridevi death mystery did she really drown in bathtub
Sridevi

दुबई पुलिस के अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अबतक श्रीदेवी का शव भारत नहीं आ पाया है। लेकिन उस रात क्या हुआ था जब श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांसे ली थी यह आज भी रहस्य बना हुआ है। अब तक होटल का सीसीटीवी भी सामने नहीं आया है। ऐसे में कई सवाल उठने लाजमी हैं।
 

#FLASH Forensic report says, #Sridevi died from accidental drowning (Source: UAE's Gulf News) pic.twitter.com/eWXdw1p1ZL

— ANI (@ANI) February 26, 2018

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi death mystery did she really drown in bathtub
sridevi
इसके अलावा श्रीदेवी के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। सरकारी वकील ने श्रीदेवी के मेडिकल ट्रीटमेंट और उनकी सभी सर्जरी के डॉक्यूमेंट्स की भी जांच करने की मांग की है। वकील पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। उन्होंने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। वहीं अमर सिंह, सुब्रह्मण्यम स्वामी ने श्रीदेवी के निधन पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
Sridevi death mystery did she really drown in bathtub
sridevi
अभी यही उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार शाम तक श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंच जाएगा। उधर, मुंबई के वर्सोवा के 'भाग्य' बंगले के बाहर रविवार देर रात से ही प्रशंसकों का जुटना जारी है। लोगों को उनका इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed