फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासा, आखिर क्यों दो दिन तक अपने आप को होटल के कमरे में कर रखा था बंद

Mon, 26 Feb 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
sridevi death new truth locked herself in hotel room for 2 days
Sridevi

बीते शनिवार की रात 11.30 बजे बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के पीछे की सच्चाई एक ऐसी घटना बन गई है जिस पर बड़ी मुश्किल से यकीन किया जा सकता है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई में जश्न मनाती नजर आने वाली श्रीदेवी के कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने कई सवाल उठा दिए हैं। एक सवाल तो यह भी है कि शादी समारोह के समाप्त हो जाने के बाद जब पूरा परिवार भारत लौट आया था तो श्रीदेवी आखिर क्यों अकेली दुबई में रुक गई थीं। पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी मुंबई लौट आए थे पर श्रीदेवी अकेली होटल में रुक गई थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई में उनका एक पेंटिंग एग्जीबिशन था जहां श्रीदेवी को जाना था लेकिन वह एग्जीबिशन इस सप्ताह होने वाला था तो फिर श्रीदेवी पहले ही वहां अकेली क्यों रहने लगीं। क्या बोनी कपूर के साथ उनकी कोई अनबन हो गई थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। क्या इसीलिए बोनी ने पत्नी श्रीदेवी को मनाने के लिए सरप्राइज डिनर का आयोजन किया था जो कभी पूरा ही नहीं हो पाया। 

sridevi death new truth locked herself in hotel room for 2 days
श्रीदेवी

भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार होटल के कर्मचारियों से मिली जानकारी में बताया गया है कि मोहित मारवाह की शादी 20 फरवरी को हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी को पूरा परिवार भारत लौट गया था लेकिन श्रीदेवी अकेली दुबई में रुक गई थीं। होटल के सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के परिवार के मुंबई लौटने से लेकर 24 तारीख तक बोनी कपूर के वापिस श्रीदेवी के पास आने तक वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थीं यानि 21 फरवरी से लेकर 24 फरवरी शाम 5.30 बजे तक श्रीदेवी होटल के कमरे में ही थीं। वह किसी भी काम के लिए बाहर नहीं निकलीं। 

sridevi death new truth locked herself in hotel room for 2 days
Sridevi

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर अपने किसी खास दोस्त की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए मुंबई लौटे थे। वह जानते थे कि शादी की पार्टी के बाद से ही श्रीदेवी की तबीयत कुछ खास सही नहीं थी लेकिन श्रीदेवी ने उन्हें खुद मुंबई वापिस जाने के लिए कहा था। श्रीदेवी ने कहा था कि वह दवाई लेकर ठीक हो जाएंगी और तबीयत खराब होने की वजह से ही वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थीं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बोनी कपूर के साथ उनकी कोई अनबन हो गई थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। क्या इसीलिए बोनी ने पत्नी श्रीदेवी को मनाने के लिए सपप्राइज डिनर का आयोजन किया था जो कभी पूरा ही नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death new truth locked herself in hotel room for 2 days
sridevi

यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने लिखा है- शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बोनी श्रीदेवी को डिनर पर ले जाना चाहते थे। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं। 

विज्ञापन
sridevi death new truth locked herself in hotel room for 2 days
Congress on Sridevi

सूत्रों की मानें तो जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से काफी गाढ़ा खून निकल रहा था और चेहरा भी नीला पड़ गया था। इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। फिलहाल उनके पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद ये साफ हो पाएगा कि आखिर उनकी मौत की वजह क्या रही?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed