श्रीदेवी की मौत पर हर दिन नया खुलासा हो रहा है। इन खुलासों के साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। दुबई पुलिस ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को केस सौंप दिया है। सरकारी वकील पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं है। इसलिए उन्होंने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। इस बीच पहली बार सरकारी वकील का बयान भी आया है। जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
आखिर एक घंटे पहले कैसे आ गई श्रीदेवी की मौत की खबर, नए खुलासे के साथ खड़े हुए ये 5 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे पहले ही आ गई थी मौत की खबर- ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी बोनी कपूर को 5.30 बजे बाथटब में बेसुध हालत में मिली थीं। इसके बाद बोनी कपूर ने होटल स्टाफ और दोस्त को मदद के लिए बुलाया। श्रीदेवी को बाथटब से निकाला गया और उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई। जबकि श्रीदेवी की मौत 10.01 बजे हुई थी। पुलिस को श्रीदेवी के निधन की खबर 9 बजे ही दे दी गई थी। यानि कि मौत से एक घंटे पहले ही श्रीदेवी को क्यों मृत घोषित कर दिया गया?
Veteran actor Waheeda Rehman arrives at the residence of Anil Kapoor in Mumbai. #Sridevi pic.twitter.com/A4gckWchfQ
बोनी कपूर को पुलिस ने क्यों रोका- पीटीआई की खबर के अनुसार, दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार, बोनी कपूर और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। बोनी कपूर से यह भी कहा गया है कि वो तब तक दुबई छोड़कर ना जाएं जब तक सरकारी वकील उन्हें इजाजत ना दे। पहले बोनी से सिर्फ गवाही ली गई थी लेकिन अब वकील उनसे कड़ी पूछताछ करेंगे। तो क्या सरकारी वकील के शक के दायरे में बोनी कपूर भी हैं।
#Sridevi was murdered, alleges #Swamy
Read: https://t.co/o3IAfDpIHP
सरकारी वकील को साजिश से इंकार नहीं- सभी कयासों के बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का पहली बार बयान सामने आया है। वकील के बयान से साफ लग रहा है कि मौत के पीछे कोई साजिश भी हो स्कता है। उन्होंने कहा, 'हम यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि सारी जांच सही तरीके से हुई है कि नहीं। शव सौंपने से पहले हम यह देख लेना चाहते हैं कि मौत से जुड़े जो सवाल उठ रहे हैं, उन सभी के संतुष्ट करने वाले जवाब हमारे पास हैं कि नहीं। इस मामले में कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं।'
Ram Gopal Verma Speaks: Says, " Sridevi's fans deserve to know the truth".....
क्या सच में शराब को छूती भी नहीं थीं श्रीदेवी- हाल ही में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात का खुलासा किया है कि श्रीदेवी शराब को छूती तक नहीं थीं। इससे पहले सांसद अमर सिंह ने भी कहा था कि श्रीदेवी कभी-कभी वाइन पीती थीं। लेकिन मैंने कभी उन्हें ज्यादा शराब पीते नहीं देखा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए। नशे की हालत में वो बाथटब में गिरीं और उनकी डूबने से मौत हो गई। शराब ना पीने वाले की शराब से मौत?