फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं ऐसी लड़की नहीं जो दूसरों का घर तोड़े', जब जितेंद्र से अफेयर की अफवाह सुन भड़क गई थीं श्रीदेवी

Wed, 24 Feb 2021 06:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sridevi- Jeetendra love story she enraged after hearing rumors of affair with Jeetendra
श्रीदेवी-जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज यानी 24 फरवरी को पुण्यतिथि है। इसी दिन साल 2018 की सुबह दुबई में पानी में डूबने की वजह से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की प्रेम-कहानी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। बोनी कपूर ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी।



खबरों की मानें तो बोनी कपूर से पहले भी श्रीदेवी का नाम कई कालाकारों के साथ जोड़ा जा चुका है। इन कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र का नाम टॉप पर है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और श्रीदेवी के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इस फिल्म के डायरेक्टर के.राघवेंद्र राव से जितेंद्र ने ही श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने की बात कही थी।

Sridevi- Jeetendra love story she enraged after hearing rumors of affair with Jeetendra
श्रीदेवी

एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने कहा था कि हमारे और जितेंद्र के बीच ऐसा कुछ नहीं है, पता नहीं लोगों को ऐसी खबरें कहां मिलती है। मैं भले ही एक सीधी-साधी लड़की हूं, लेकिन मैं बेवकूफ नहीं हूं। मैं काफी सोच समझकर फैसला करती हूं। मैं उन लड़कियों में से बिल्कुल नहीं हूं जो किसी का बसा बसाया घर तोड़कर अपना घर बसाने की सोच रखें।

Sridevi- Jeetendra love story she enraged after hearing rumors of affair with Jeetendra
श्रीदेवी-जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि जब श्रीदेवी को जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' के लिए साइन किया गया तो वह इस बात से बेहद खुश हुईं क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले से ही श्रीदेवी जितेंद्र की बड़ी फैन थीं। 'हिम्मतवाला' जबरदस्त हिट रही और ये जोड़ी बॉलीवुड की हॉट केक बन गयी। जल्द ही दोनों के रोमांस के चर्चे भी आम हो गए। जितेंद्र को लेकर श्रीदेवी ने अपनी चाहत का इजहार किया तो बात जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर तक पहुंच गई। शोभा को इस बात की भी खबर थी कि जितेन्द्र के कहने पर ही श्रीदेवी को उनके साथ कास्ट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi- Jeetendra love story she enraged after hearing rumors of affair with Jeetendra
श्रीदेवी-जितेंद्र

इसके बाद शोभा का धैर्य जबाव दे गया और दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया। इस तनाव को दूर करने को लेकर जब जितेंद्र ने श्रीदेवी को अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी सालों बाद भी नहीं भुला पाई और यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई।

विज्ञापन
Sridevi- Jeetendra love story she enraged after hearing rumors of affair with Jeetendra
श्रीदेवी - फोटो : social media

श्रीदेवी ने खुद स्वीकार किया था कि बॉलीवुड में कामयाबी के लिए वो जीतेंद्र की शुक्रगुजार हैं। श्रीदेवी के मुताबिक जीतेंद्र उनके ड्रीम स्टार थे और उनके साथ उनका एक खास किस्म का रिश्ता रहा, पर स्टारडम मिलने के बाद श्रीदेवी जीतेंद्र से दूर होती गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed