फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के निधन के 10 महीने बाद रिलीज हुई आखिरी फिल्म, करिश्मा कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट

Sat, 22 Dec 2018 02:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Dec 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sridevi last film Zero released Karisma Kapoor shared emotional post with picture
Karisma Kapoor Sridevi - फोटो : Instagram

श्रीदेवी के निधन को 10 महीने बीत चुके हैं। श्रीदेवी का निधन इस साल फरवरी में हुआ था जो किसी के लिए भी बड़े सदमे से कम नहीं था। चाहे आम हो या खास हर किसी को इस बेहतरीन अदाकारा को खोने का दुख था। श्रीदेवी के गुजरने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होते ही करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Sridevi last film Zero released Karisma Kapoor shared emotional post with picture
Karisma Kapoor Sridevi - फोटो : Instagram

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में एक पार्टी के दौरान सभी स्टार्स को दिखाया गया है जिसमें श्रीदेवी भी हैं। फिल्म के इसी सीन की तस्वीर करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर 'जीरो' फिल्म की शूटिंग की है।

Sridevi last film Zero released Karisma Kapoor shared emotional post with picture
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर - फोटो : File Photo

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा - 'शाहरुख खान और टीम 'जीरो' का शुक्रिया जिन्होंने श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका दिया। श्रीदेवी मेरी हमेशा से ही फेवरेट रही हैं। हम लोग आपको बहुत याद करते हैं।' 'जीरो' फिल्म में श्रीदेवी और करिश्मा कपूर कैमियो में नजर आई हैं। इसके साथ ही कई और स्टार्स ने भी कैमियो किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @iamsrk and #teamzero for giving me the opportunity to share screen space ( even if it was for a few minutes )with the legend and my all time favourite #sridevi we miss you 🙏🏼 #specialmoments #behindthescenes #zero #releasingtoday #21stdec @redchilliesent

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi last film Zero released Karisma Kapoor shared emotional post with picture
sridevi - फोटो : File Photo

'जीरो' फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। इससे पहले श्रीदेवी मॉम फिल्म में नजर आई थीं। श्रीदेवी का निधन 54 साल की उम्र में दुबई के होटल में बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। जीरो फिल्म की बात करें तो मेरठ के बउआ सिंह बने शाहरुख की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। शुक्रवार को फिल्म का जिस तरह कलेक्शन रहा उसके बाद माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
Sridevi last film Zero released Karisma Kapoor shared emotional post with picture
zero - फोटो : twitter

शाहरुख की पिछली फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो 'जब हैरी मेट सेजल' ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, मॉर्निंग शो में 'जीरो' की ठीक-ठाक शुरुआत हुई और 30-35 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली। ऑक्यूपेंसी के हिसाब से 'जीरो' '2.0' से पीछे है लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म के टिकट्स के दाम ज्यादा हैं। 'जीरो' ने पहले दिन करीब 20 करोड़ का बिजनेस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed