{"_id":"5aa0ebd54f1c1bef7b8bb354","slug":"sridevi-last-wish-was-to-work-in-film-mr-india-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी की पहली फिल्म ना देख पाने वाली श्रीदेवी की वह आखिरी तमन्ना जो पूरी ना हो पाई...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी की पहली फिल्म ना देख पाने वाली श्रीदेवी की वह आखिरी तमन्ना जो पूरी ना हो पाई...
Thu, 08 Mar 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक हादसे में हुई श्रीदेवी की बेवक्त मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बेटियों की शादी और करियर से जुड़े कई सपने उन्होंने संजो कर रखे थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' देखें। लेकिन यह उनकी आखिरी ख्वाहिश नहीं थी।
2 of 4
Sridevi
श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करना चाहती थीं। फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'मिस्टर इंडिया-2 बनेगी और मैं इसमें काम करना चाहूंगी। हालंकि फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।' साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी लीड रोल में थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूज किया था।
3 of 4
श्रीदेवी
गौरतलब है कि श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर उनकी जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे। 'डेकन क्रॉनिकल्स' की खबर के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में श्रीदेवी की असली आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीदेवी के कुछ वीडियोज भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेंगे। बोनी ने इसकी जिम्मेदारी अपने करीबी दोस्त शेखर कपूर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sridevi
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। दुबई के होटल में बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।