फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ने तोड़ी 24 साल पुरानी कसम, इस एक्टर के साथ फिर आएंगी नजर

Wed, 12 Jul 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Wed, 12 Jul 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Might Work With Sanjay Dutt After 24 Years, What Is The Reason Behind This Reunion?
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने अपने समय में बॉलीवुड में लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अनिल कपूर तक ने श्रीदेवी के साथ कई फिल्में की हैं लेकिन संजय दत्त के साथ उन्होंने केवल एक फिल्म की। श्रीदेवी ने कसम खाई थी कि वो संजय के साथ कभी काम नहीं करेंगी लेकिन लगता है अब उन्होंने अपनी कसम तोड़ने का फैसला कर लिया है।
Sridevi Might Work With Sanjay Dutt After 24 Years, What Is The Reason Behind This Reunion?
श्रीदेवी, संजय दत्त
श्रीदेवी की संजय दत्त के साथ ये तकरार सालों पुरानी है। वाकया है साल 1983 का जब श्रीदेवी 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र हीरो थे। बाकी सभी की तरह संजय दत्त भी श्रीदेवी के फैन हुआ करते थे। इसलिए उनसे मिलने के चक्कर में वो इस फिल्म के सेट पर पहुंच गए।
Sridevi Might Work With Sanjay Dutt After 24 Years, What Is The Reason Behind This Reunion?
श्रीदेवी
संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का जूनून इस कदर सवार था की वो नशे की हालत में ही फिल्म सेट पर पहुंच गए। संजय श्रीदेवी को ढूंढने लगे और जब वो नहीं मिलीं तो उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Might Work With Sanjay Dutt After 24 Years, What Is The Reason Behind This Reunion?
श्रीदेवी
संजय नशे में ही श्रीदेवी की वैनिटी वैन में जा घुसे। श्रीदेवी जो काफी रिजर्व नेचर की हैं, संजय को इस हालत में अपनी वैन में देख कर घबरा गईं। उन्हें बिलकुल अंदाजा नहीं था कि कोई अचानक से उनकी वैन में यूं आ धमकेगा।
विज्ञापन
Sridevi Might Work With Sanjay Dutt After 24 Years, What Is The Reason Behind This Reunion?
श्रीदेवी, संजय दत्त
इस घटना के बाद श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी न काम करने की कसम खाई थी लेकिन मजबूरन उन्हें महेश भट्ट की फिल्म 'गुमराह' साइन करनी पड़ी। श्रीदेवी ने इस फिल्म से संजय को निकलवाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो उसमें सफल न हो पाईं। श्रीदेवी ने किसी तरह ये फिल्म पूरी की। 'गुमराह' जबरदस्त हिट रही बावजूद इसके श्रीदेवी ने कभी संजय के साथ दोबारा काम नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed