फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नगीना@30 साल' जब श्रीदेवी बनी पहली फीमेल सुपरस्टार

Mon, 28 Nov 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sridevi's naagin avatar that gave chills to people
- फोटो : self
नीली आंखें, आंखों में क्रोध की ज्वाला और आकर्षक जूलरी..क्या कोई कह सकता है कि नागिन का ऐसा रूप एक इतिहास रच देगा ? लेकिन ऐसा हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी और उनकी साल 1986 में आई उनकी फिल्म 'नगीना' की जिसे आज रिलीज हुए तीस साल पूरे हो गए हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि नागिन का किरदार निभाने के लिए श्रीदेवी पहली पसंद नहीं थीं।

ऐसा था 1986 की इस 'नागिन' का अवतार कि उड़ गए थे सभी के होश

Sridevi's naagin avatar that gave chills to people
ये किरदार एक्ट्रेस जया प्रदा को ऑफर किया गया था लेकिन उन्हें सांपों से इतना डर लगता था कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुननी तक जरूरी नहीं समझी। बस फिर क्या था श्रीदेवी को इस रोल के लिए साइन कर लिया गया। नागिन को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं लेकिन जो चार्म और छाप नागिन के रूप में श्रीदेवी ने छोड़ी वो आज तक कायम है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक नागिन इतनी ग्लैमरस और खूबसूरत हो सकती है।

ऐसा था 1986 की इस 'नागिन' का अवतार कि उड़ गए थे सभी के होश

Sridevi's naagin avatar that gave chills to people
इस फिल्म ने श्रीदेवी के करियर को नई ऊंचाइयां दीं। ये फिल्म ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर रही बल्कि सांपों और उनकी दुनिया पर बनी आज तक की ये सबसे बेहतरीन फिल्म है। इच्छाधारी नागिन एक ऐसा विषय रहा है जो सभी को पसंद आया और सभी ने इसे भुनाने की कोशिश भी की है। इसी का नतीजा है कि आज टीवी टेलीविजन की दुनिया में भी नागिन का राज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा था 1986 की इस 'नागिन' का अवतार कि उड़ गए थे सभी के होश

Sridevi's naagin avatar that gave chills to people
- फोटो : self
ये फिल्म इतनी ज्यादा पसंद की गई कि बाद में 'निगाहें' नाम से इसका सीक्वल भी बना और उसमें भी श्रीदेवी ने ही इच्छाधारी नागिन का रोल अदा किया। लोगों को श्रीदेवी का नागिन अवतार इतना भाया कि जब भी श्रीदेवी की बात होती, नागिन की छवि सामने उभरकर आ जाती। इस किरदार के लिए श्रीदेवी को फिल्मफेयर का स्पेशल अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन

ऐसा था 1986 की इस 'नागिन' का अवतार कि उड़ गए थे सभी के होश

Sridevi's naagin avatar that gave chills to people
- फोटो : santabanta
तीस साल पहले ये नागिन का किरदार गढा गया लेकिन आज भी इसका कोई सानी नहीं है। जो रेखा श्रीदेवी ने नागिन के किरदार में खींची उसे शायद आज की 'ऑनस्क्रीन नागिन' भी पार ना कर पाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed