{"_id":"5b24a6364f1c1b264d8b6cf1","slug":"sridevi-sister-srilatha-visited-boney-kapoor-in-mumbai-with-her-daughter-maheshwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के 3 महीने बाद बोनी कपूर के घर गई थी बहन श्रीलता, किसी को नहीं हुई कानों-कान खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के 3 महीने बाद बोनी कपूर के घर गई थी बहन श्रीलता, किसी को नहीं हुई कानों-कान खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Srilatha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के रिश्ते उनकी बहन श्रीलता के साथ सामान्य नहीं रहे। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब प्रॉपर्टी विवाद की वजह से दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी। यहीं नहीं, श्रीदेवी की रहस्यमयी मौत से ठीक दो दिन पहले ही दोनों बहनों की मुलाकात हुई थी मगर मौत के बाद श्रीलता तब भी पर्दे के पीछे छिपी रहीं। अब खबर है कि पिछले महीने वह बोनी कपूर से मिलने पहुंची थीं। मगर क्यों?
Sridevi Srilatha
- फोटो : Twitter
'डेकन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के तीन महीने बाद श्रीलता मुंबई गई थीं। उनके साथ उनकी बेटी महेश्वरी भी थी। खबर है कि श्रीलता और उनकी बेटी ने बोनी कपूर के पुश्तैनी घर पर वक्त भी बिताया। यही नहीं खुद बोनी कपूर की मां ने श्रीलता की आवभगत की। बता दें कि बोनी कपूर की मां श्रीदेवी से इतनी नफरत करती थीं कि जब वह गर्भवती थीं, तब उन्होंने उनके पेट में घूंसा तक मार दिया था।
Sridevi Srilatha
हालांकि, वक्त बीतने के बाद श्रीदेवी और उनकी सास के रिश्ते पटरी पर लौट आए। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद बोनी कपूर का परिवार एक्ट्रेस के मायके वालों से दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहा है। तभी तो चेन्नई स्थित श्रीदेवी का वह बंगला भी श्रीलता को दे दिया गया जिसकी वजह से दोनों बहनों के बीच मन-मुटाव हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलता के साथ श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी और उनकी सौतेली बेटी अंशुला ने भी वक्त बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Srilatha
- फोटो : Twitter
बोनी कपूर की मां और उनके चारों बच्चों ने श्रीदेवी की बहन और उनकी बेटी का अच्छी तरह ख्याल रखा। सूत्रों ने यह भी बताया कि श्रीदेवी की मौत पर श्रीलता ने चुप्पी इसलिए साध ली थी क्योंकि वे मीडिया के सवालों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं। वह उल्टे-पुल्टे सवालों से असहज महसूस करतीं जिससे बचने के लिए उन्होंने सामने ना आने का फैसला लिया।
पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर क्यों खामोश रहीं उनकी बहन, अब सामने आई वजह
पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर क्यों खामोश रहीं उनकी बहन, अब सामने आई वजह
विज्ञापन
Boney Kapoor
खबर है कि बोनी कपूर अब अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में रहना चाहते हैं। मगर परेशानी यह है कि अर्जुन कपूर चाहते हैं कि पापा और बहनें उनके घर में शिफ्ट हों, जहां उनकी मां मोना रहती थीं। वहीं बोनी कपूर की मां का अरमान है कि सभी पुश्तैनी घर में साथ रहें। फिलहाल, सभी लंदन में हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।