{"_id":"5a9cdda64f1c1bf07b8ba7f2","slug":"sridevi-to-be-honour-in-mauritius-for-contribution-to-indian-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की याद में बड़ा कदम उठाएगी अब मॉरीशस सरकार, ऑस्कर में नम हो चुकी हैं आंखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की याद में बड़ा कदम उठाएगी अब मॉरीशस सरकार, ऑस्कर में नम हो चुकी हैं आंखें
Mon, 05 Mar 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियों को उनके पति बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी भी मौजूद रहे। वहीं दुनिया भर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
2 of 5
Boney Kapoor
सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर में श्रीदेवी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। अब मॉरीशस सरकार ने भी श्रीदेवी को सम्मानित करने का फैसला किया है। ये सम्मान उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को लेकर दिया जाएगा।
3 of 5
sridevi, boney kapoor
डीएनए के मुताबिक, 'मॉरीशस सरकार ने इस महीने 8 से 10 पर्सनालिटीज को सम्मानित करने का फैसला किया है। सरकार चाहती थी 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ शामिल हों लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi boney kapoor
बोनी कपूर के एक करीबी के मुताबिक, 'मॉरीशस सरकार इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर श्रीदेवी को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को लेकर सम्मानित करने वाली थी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद मॉरीशस सरकार ने बोनी कपूर को बताया कि वो श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। वो एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं हैं जो महिला सशक्तिकरण, प्रतिष्ठा और आत्मसमान के लिए जानी जाती रहीं हैं। श्रीदेवी ने मॉरीशस के लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।'
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
बता दें कि, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पहले उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।