{"_id":"5d297edc8ebc3e6cfa3bebe1","slug":"sridevi-to-parveen-babi-5-actress-death-is-mystery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी से पहले इन 5 अभिनेत्रियों की मौत पर भी उठ चुके हैं सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी से पहले इन 5 अभिनेत्रियों की मौत पर भी उठ चुके हैं सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Pratyusha, Sridevi and Parveen Babi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल के डीजीपी के दावे के बाद एक बार फिर से श्रीदेवी (Sridevi) की मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं। डीजीपी ने दावे में श्रीदेवी के निधन को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया। मामला बढ़ता देख बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने इस पूरे मामले पर बयान भी दिया। अपने बयान में बोनी ने इन सभी दावों को बकवास बताया है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस की मौत पर सवाल खड़े हो गए हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनका निधन तो कई साल पहले हो चुका है लेकिन सवाल कई बार खड़े हो चुके हैं। जानिए कौन हैं वो 5 एक्ट्रेस।
2 of 6
परवीन बाबी
- फोटो : file photo
'अमर अकबर एंथनी', 'दीवार', 'नमक हलाल' और 'शान' जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन बाबी के जीवन का अंत गुमनामी के साथ हुआ। 1986 में रिलीज हुई फिल्म अविनाश के बाद वो फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। उन्होंने फिल्मी पार्टियों में शिरकत करना बंद कर दिया। 55 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को उनकी लाश जुहू के एक अपार्टमेंट में मिली। उनकी मौत इतनी गुमनामी में हुई कि मरने के तीन दिन बाद उनके पड़ोसी यह जान पाए कि परवीन बाबी अब नहीं रहीं।
3 of 6
divya bharti
- फोटो : file photo
तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत सिर्फ 19 बरस की उम्र हुई। दिव्या भारती की मौत पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई हालांकि उनकी मौत आज भी रहस्य है कि उन्होंने सुसाइड की थी या यह दुर्घटनावश हादसा था। मौत से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jiah khan
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'नि:शब्द' से जिया खान चर्चा में आई थीं। फिल्म में जिया खान 60 साल की उम्र वाले अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ जाती हैं। साल 2007 में डेब्यू करने वालीं जिया इसके बाद दो और फिल्मों में दिखीं। 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सूरज पंचोली के साथ वो रिश्ते से खुश नहीं थीं। जिया खान लंबी गुमनामी में डूबती गईं और अचानक 3 जून 2013 की रात को उनके आत्महत्या करने की खबर आई।
विज्ञापन
5 of 6
सिल्क स्मिता
- फोटो : file photo
तेलुगू फिल्मों की हीरोइन सिल्क स्मिता का जीवन भी कुछ ऐसा ही रहा है। सिल्क के करियर की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में वह लगातार गुमनाम होती चली गईं। 23 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस को इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले की ये आत्महत्या थी या हत्या। उनकी मौत आज भी एक मिस्ट्री है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।