{"_id":"5e88444b8ebc3e77463081d3","slug":"ss-rajamouli-directed-rrr-starring-jr-ntr-ram-charan-alia-bhatt-ajay-devgn-will-release-on-same-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस निर्माता ने की कोरोना को हराने की तैयारी, नहीं डिगेगी सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज की तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस निर्माता ने की कोरोना को हराने की तैयारी, नहीं डिगेगी सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज की तारीख
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
RRR
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बंद हुई फिल्मों की शूटिंग के बाद लगभग सभी फिल्मों की रिलीज की तारीख और शूटिंग्स की तारीख इधर-उधर हो गई हैं। इस साल रिलीज होने वाली कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों को अगले साल में धकेल दिया गया है। लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़े बजट की फिल्म 'आरआरआर' अपने निश्चित समय पर ही रिलीज होगी। इसकी पुष्टि फिल्म के निर्माता डीवीवी दानय्या ने की है।
2 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
दानय्या कहते हैं, ' फिल्म आरआरआर अपनी तय तारीख 8 जनवरी 2021 को ही रिलीज होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम इस फिल्म को तय तारीख तक तैयार कर लेंगे। जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा, वैसे ही हम फिर से उनकी शूटिंग शुरू करेंगे। सबसे पहले इसकी शूटिंग हैदराबाद में होगी, इसे बाद इसे पुणे तक ले जाया जाएगा।'
3 of 5
rrr
फिल्म में आलिया के बारे में दानय्या कहते हैं, 'आलिया फिल्म का एक मुख्य हिस्सा हैं। फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब हमें उनसे कुछ नई तारीखें लेनी होंगी। जहां तक अंदाजा है कि वह अब मई से पुणे में शूटिंग शुरू करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RRR
- फोटो : instagram
दानय्या बताते हैं कि फिल्म को रिलीज होने में देरी होने का कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि फिल्म के ग्राफिक्स का काम लगभग पूरा हो चुका है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म विश्व स्तर पर 10 भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
RRR
इन दोनों वीरों ने भारत में ब्रिटिश शासन और हैदराबाद में निजामों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण उन वीरों की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ आलिया भट्ट, अजय देवगन, राहुल रामाकृष्ण, आदि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।