फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

Wed, 18 Jan 2023 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 18 Jan 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli wants to make Hollywood film after ramcharan jr NTR RRR success says he is a dictator in India
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एसएस राजामौली इस समय फिल्म 'आरआरआर' की शानदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' का समर्थन करने और राजामौली की कल्पना की प्रशंसा करने के लिए विभिन्न अमेरिकी और ब्रिटिश कलाकार आगे आए हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी ने फिल्म निर्माताओं स्टीवन स्पीलबर्ग और जेम्स कैमरून के साथ मुलाकात की। दोनों निर्देशकों ने 'आरआरआर' की टीम और राजामौली की पीरियड फिल्म में उनके काम की प्रशंसा की। अब एसएस राजामौली से हॉलीवुड में कदम रखने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने अपने विचार सामने रखे हैं।



Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते

SS Rajamouli wants to make Hollywood film after ramcharan jr NTR RRR success says he is a dictator in India
जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जिस तरह 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर से उनकी हॉलीवुड योजनाओं यानी हॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू करने के बारे में पूछा जा रहा है, उसी तरह एसएस राजामौली से भी हॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिए कहा जा रहा है। अब निर्देशक एसएस राजामौली ने इस विषय पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हॉलीवुड में फिल्म बनाना दुनिया भर के हर फिल्म निर्देशकों का सपना है। मैं उनसे अलग नहीं हूं। मैं एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हूं।'

Box Office Report: साउथ की 'थुनिवु' और 'वारिसु' में कांटे की टक्कर, पहले हफ्ते में ही हांफने लगी 'कुत्ते'

SS Rajamouli wants to make Hollywood film after ramcharan jr NTR RRR success says he is a dictator in India
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली ने कहा कि हॉलीवुड में फिल्में बनाने को लेकर फिलहाल मैं थोड़ा असमंजस की स्थिति में हूं कि मुझे आगे क्या करना। भारत की बात करें तो मैं यहां एक तानाशाह हूं। यहां मुझे कोई नहीं बताता है कि फिल्में कैसे बनानी है। अगर, मैंने हॉलीवुड में कोई फिल्म बनाई तो उसके लिए मुझे किसी के साथ मिलकर काम करना होगा।

Jahan Kapoor: कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बाद भी नहीं मिला काम? जहान कपूर को देना पड़ा था ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli wants to make Hollywood film after ramcharan jr NTR RRR success says he is a dictator in India
जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर 'आरआरआर' बीते साल मार्च में रिलीज हुई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म में अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर ने धमाकेदार डांस किया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ ने हॉलीवुड सिंगर रिहाना और लेडी गागा के गानों को नॉमिनेशन में हराकर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता।

Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed