फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे के अलावा इन महिलाओं से भी था सुशांत का कनेक्शन, चौथे नंबर वाली थी दिल के करीब

Tue, 14 Jun 2022 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Jun 2022 03:32 PM IST
सार


 

विज्ञापन
ssr death anniversary from ankita lokhande to sister shweta singh kriti Sushant had a connection with these women
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को अभी भी ये विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके फैंस हर पल उन्हें याद करते रहते हैं। यहां तक कि सुशांत की याद में अक्सर सोशल मीडिया पर भी अभिनेता का नाम ट्रेंड करने लगता है। आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी बरसी है। इस मौके पर उनके फैंस, परिवार वाले और दोस्त सभी भावुक हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भले ही रिया चक्रवर्ती खूब सुर्खियों में रही हों, लेकिन सुशांत के दिल में अंकिता लोखंडे की जगह हमेशा खास थी। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को कबूल किया था और कई बार उन्हें एकसाथ देखा गया था। अंकिता और सुशांत के ब्रेकअप से भी फैंस को बहुत दुख हुआ था। लेकिन सुशांत की जिंदगी में सिर्फ अंकिता लोखंडे ही नहीं बल्कि और भी महिलाएं थीं जो उनके दिल के काफी करीब थीं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ssr death anniversary from ankita lokhande to sister shweta singh kriti Sushant had a connection with these women
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति सेनन
अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से जुड़ा था। कहा गया था कि फिल्म राब्ता की शूटिंग के वक्त दोनों एक-दूसके के करीब आए थे। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया है। हालांकि राब्ता कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। वैसे कृति आज भी कई मौकों पर सुशांत को याद करती हैं।

ssr death anniversary from ankita lokhande to sister shweta singh kriti Sushant had a connection with these women
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान
सुशांत ने सारा अली के साथ 'केदारनाथ' फिल्म की थी। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसमें दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ssr death anniversary from ankita lokhande to sister shweta singh kriti Sushant had a connection with these women
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती
इस नाम को कौन नहीं जानता है। सुशांत सिंह की मौत के बाद एनसीबी उनकी मौत का ड्रग्स कनेक्शन तलाश रही थी। तब सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोपी बताया था। सुशांत और रिया ने कभी भी खुलकर इस रिश्ते को कबूल नहीं किया था। अभिनेता की मौत के बाद ये पता चला था कि वह रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। 

विज्ञापन
ssr death anniversary from ankita lokhande to sister shweta singh kriti Sushant had a connection with these women
बहनों के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह की बहनें
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों में इकलौते भाई थे। नीतू सिंह, मीतू सिंह, प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति ये चारों सुशांत की बड़ी बहनें हैं। सुशांत अपनी बहनों के बहुत लाडले थे। किसी भी इंटरव्यू में वह उनका जिक्र जरूर करते थे। अभिनेता की मौते के बाद उनकी बहनों ने उनको न्याय दिलाने के लिए बहुत मेहनत की थी। आज भी उनकी दूसरी बरसी पर अभिनेता की बहन श्वेता ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed