भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है, तब से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। आम से लेकर खास तक हर कोई कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बार स्टेंडअप कॉमेडियन हसन मिनाज ने कश्मीर के माहौल और वहां की व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
कश्मीर के माहौल पर हास्य कलाकार ने बोली ऐसी बात, अनुपम खेर ने कहा- 'आपका वीडियो पसंद आया'
दरअसल हास्य कलाकार हसन मिनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह देशभक्ति और कश्मीरी पंडितो पर बात करते नजर आ रहे हैं। हसन मिनाज के इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी काफी तारीफ की है और उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: अनुपम खेर ने पीएम मोदी को तोहफे में दी आत्मकथा, ट्विटर पर ऐसे हुई बातचीत
As India celebrates its independence, let's think about the people who don't seem to have any right now. #Kashmir pic.twitter.com/cGGoUcMbPw
— Hasan Minhaj (@hasanminhaj) August 15, 2019
इसके अलावा हसन मिनाज ने अपने वीडियो में कश्मीरी पंडितो के पलायन के बारे में भी कई खुलासे किए। उनके इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर उनके लिए लिखा- 'प्रिय हसन मिनाज !! मुझे आपके वीडियो काफी पसंद हैं। खुशी महसूस करें कि एक भारत में जन्मा महान कॉमेडियन दर्शकों के बीच चर्चित है। कश्मीर की चिंता से जुड़ा आपका नया वीडियो देखा। कश्मीर के बारे में और जानकर अच्छा लगा।'
Dear @hasanminhaj !! I enjoy your act. Feel happy that an India born is capturing great audiences. Saw your latest clip & concern about Kashmir. Would love you to see another truth about #Kashmir. This is in Hindi. Hope you understand it. Thanks.🙏 https://t.co/7ZkmdxwDou
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 16, 2019
अनुपन खेर की इस ट्वीट और हसन मिनाज के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। इस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। सरकार के इस फैसले न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी काफी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: वादियों में कब-कब दिखा बॉलीवुड, कैसे-क्या कनेक्शन? जम्मू-कश्मीर से जुड़े दिलचस्प किस्से
