फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stand Up Comedians: हर्ष गुजराल से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, फिल्मों में नजर आए ये स्टैंडअप कॉमेडियन्स

Fri, 21 Feb 2025 05:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Feb 2025 05:35 PM IST
सार

बॉलीवुड में इन दिनों कॉमेडी स्टार्स की जगह स्टैंडअप कॉमेडियंस ने ले ली है। फिल्मों में कई सारे स्टैंडअप कॉमेडियंस आ गए हैं, जिन्होंने यूट्यूब से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया। आइए आपको बताते हैं इन्ही के नाम।

विज्ञापन
Stand Up Comedians Worked in Bollywood Movies Harsh Gujral Ravi Das Anubhav Singh Bassi Aaditya Kulshreshth
स्टैंडअप कॉमेडियन - फोटो : अमर उजाला
'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई कॉमेडियन किसी फिल्म में नजर आया हो। इससे पहले भी कई स्टैंडअप कॉमेडियन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं पहले जो कॉमेडी स्टार्स होते थे, उनकी जगह स्टैंडअप कॉमेडियंस ने ले ली है। 

 
Stand Up Comedians Worked in Bollywood Movies Harsh Gujral Ravi Das Anubhav Singh Bassi Aaditya Kulshreshth
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास
कॉमेडियन वीर दास अपनी फिल्मों से फैंस को प्रभावित कर चुके हैं। उन्होंने डेली बेली, बदमाश कंपनी, गो गोवा गौन, मस्तीजादे और लव आज कल जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। वीर दास ने स्टैंडअप कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Stand Up Comedians Worked in Bollywood Movies Harsh Gujral Ravi Das Anubhav Singh Bassi Aaditya Kulshreshth
बस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव बस्सी
कॉमेडियन अभिनव बस्सी अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से सबको हंसाते हैं। इसके अलावा वे 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। अभिनव बस्सी इन दिनों विवाद में चल रहे इंडियाज गॉट लैटेंट शो में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stand Up Comedians Worked in Bollywood Movies Harsh Gujral Ravi Das Anubhav Singh Bassi Aaditya Kulshreshth
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम @munawar.faruqui
मुनव्वर फारूकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के रोल में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी फरहान पी जाम्मा ने लिखी है, और वही इसके डायरेक्टर हैं। मुनव्वर को बिग बॉस शो के कारण भी काफी प्रसिद्धी मिली है।
विज्ञापन
Stand Up Comedians Worked in Bollywood Movies Harsh Gujral Ravi Das Anubhav Singh Bassi Aaditya Kulshreshth
आदित्य कुलश्रेष्ठ - फोटो : इंस्टाग्राम:
आदित्य कुलश्रेष्ठ
कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ 'लवयापा' में नजर आए थे। वे खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म में कॉमेडियन की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर भी काफी चर्चा हुई। इस फिल्म में रोमांटिक कॉमेडी में आशुतोष राणा और कीकू शारदा भी नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed