फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids: रिद्धिमा से लेकर अंशुला तक, इन स्टारकिड्स ने फिल्मों से कोसों दूर रहकर बनाई अलग पहचान

Thu, 10 Apr 2025 09:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 10 Apr 2025 09:29 PM IST
सार

Bollywood Star Kids: जहां बॉलीवुड की चकाचौंध में ज्यादातर लोग अभिनय और ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। वहीं, कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस चमकदार रास्ते को नहीं चुना। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव का भी इन स्टारकिड्स के साथ जुड़ गया है।

विज्ञापन
Star Kids Stayed Away From Films and Built Their Own Identity Shweta Bachchan Nanda Shaheen Bhatt Masaba Gupta
रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां हर कोई अभिनय और ग्लैमर की राह पर चलना चाहता है। वहीं, कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने फिल्मी परदे से दूरी बनाकर अपनी अलग राह चुनी। ये सितारों के बच्चे अपने माता-पिता की शोहरत का सहारा लेने के बजाय अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव के बारे में भी जानकारी सामने आई है कि उनकी रुचि फिल्मों में नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बच्चों के बारे में, जिन्होंने फिल्मों से दूर रहकर भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से नाम कमाया है।


Ayushmann Khurrana: मुंबई पुलिस की खास पहल का चेहरे बने आयुष्मान, साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Star Kids Stayed Away From Films and Built Their Own Identity Shweta Bachchan Nanda Shaheen Bhatt Masaba Gupta
श्वेता बच्चन-नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन - श्वेता बच्चन नंदा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का परिवार फिल्म इंडस्ट्री में गहरी पैठ रखता है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी। श्वेता ने लेखन और उद्यमिता को अपना रास्ता चुना। वह एक जानी-मानी लेखिका हैं। वह 'पैराडाइज टावर्स' नाम की किताब लिख चुकी हैं। इसके अलावा उनका अपना क्लोदिंग ब्रांड भी है।
Akshay Kumar: 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, साझा की खास तस्वीर

Star Kids Stayed Away From Films and Built Their Own Identity Shweta Bachchan Nanda Shaheen Bhatt Masaba Gupta
शाहीन भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम shaheenb
महेश भट्ट - शाहीन भट्ट

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन उनकी दूसरी बेटी शाहीन भट्ट ने अभिनय की बजाय लेखन को अपनाया। शाहीन एक लेखिका और कॉलमिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी किताब 'आई हैव नेवर बीन (अन)हैप्पीयर' में मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर खुलकर बात की। उनकी लेखनी ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Kids Stayed Away From Films and Built Their Own Identity Shweta Bachchan Nanda Shaheen Bhatt Masaba Gupta
रिद्धिमा कपूर साहनी - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर - रिद्धिमा कपूर साहनी

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी बॉलीवुड की चमक-दमक से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। उनके भाई रणबीर कपूर भले ही फिल्मों में बड़ा नाम हों, लेकिन रिद्धिमा ने फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग को अपना करियर चुना। वह एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
Star Kids Stayed Away From Films and Built Their Own Identity Shweta Bachchan Nanda Shaheen Bhatt Masaba Gupta
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
नीना गुप्ता - मसाबा गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बजाय फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed