बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में तो बनती ही हैं, लेकिन फिल्मों के साथ साथ यहां रिश्ते भी बनते हैं। अब दर्शकों ने भी बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म को देखते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। इन सब के बीच कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए अपने ही परिवार वालों से बगावत की है। इन स्टार किड्स के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में आए, लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनकर यह बड़ा फैसला लिया। तो चलिए जानते हैं ऐसे स्टार किड्स के बारे में।
Bollywood: इन स्टारकिड्स को चढ़ा एक्टिंग का बुखार, परिवार से बगावत कर बॉलीवुड में बनाया सफल करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा के अब्बा यानी सैफ अली खान नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें। हालांकि, सारा ने किसी की एक भी नहीं सुनी और इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखने का फैसला किया और आज वह अपने इस फैसले में कामयाब भी हैं।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने एक दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है और अपनी निजी जिंदगी पर फोकस कर रहे हैं। आमिर भले ही फिल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में अपना करियर बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर ने चाचा नासिन खान के सपोर्ट से बॉलीवुड में कदम रखा था।
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्टिंग लाइन में अपना करियर बनाए, लेकिन जान्हवी ने तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। कहा जाता है कि जान्हवी ने मां के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में कदम रखा था।
भाग्यश्री
भाग्यश्री हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। भाग्यश्री की फिल्में देखना आज भी लोगों को काफी पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी उन गिने-चुने स्टार किड्स में से हैं। हालांकि, उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी और फिल्मों में कदम रखा।