फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: चंद फिल्मों तक रहा इन सितारों का सफर, लाइमलाइट से हुए दूर, लिस्ट में स्टार किड्स भी शामिल

Mon, 20 Nov 2023 02:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
Stars Gets Away From Limelight Zayed Khan Fardeen Khan Bhoomika Chawla Prachi Desai
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर वजह चाहे उनकी फिल्में हों या फिर निजी जिंदगी। इंडस्ट्री में आते ही इनकी चर्चा जोरों पर होती है, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो जल्द ही लाइमलाइट से दूर हो गए। इन सितारों में कई तो स्टार किड्स हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Stars Gets Away From Limelight Zayed Khan Fardeen Khan Bhoomika Chawla Prachi Desai
जायद खान - फोटो : social media
जायद खान 
मैं हूं ना, मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जोहर दिखाने वाले जायद खान भी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने में असफल रहे। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के भाई जायद खान का परिवार पिछले काफी वर्षों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अभिनेता फेल रहे। उन्होंने लगातार कई फ्लॉप दीं, जिसके चलते वह इंडस्ट्री से दूर होते चले गए।
Stars Gets Away From Limelight Zayed Khan Fardeen Khan Bhoomika Chawla Prachi Desai
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार फिरोज खान के बेटे और अभिनेता फरदीन खान का भी यही हाल है। फरदीन भी इंडस्ट्री में अपने पिता के स्टारडम को जिंदा रखने में असफल रहे। नो एंट्री, हे बेबी जैसी फिल्मों में काम करते देख लगा था कि अभिनेता का करियर इंडस्ट्री में अच्छा रहेगा, लेकिन इससे बिल्कुल उलट हुआ। अभिनेता का करियर जल्द ही खत्म हो गया था और वह लाइमलाइट से दूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Gets Away From Limelight Zayed Khan Fardeen Khan Bhoomika Chawla Prachi Desai
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका चावला 
सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में छा जाने वाली भूमिका भी लाइमलाइट से दूर हो गई थीं। इस फिल्म से भूमिका ने न केवल इंडस्ट्री में बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद एक दो फिल्मों में काम करने के बाद भूमिका ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन अभी कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने फिल्मों में कमबैक किया है।
विज्ञापन
Stars Gets Away From Limelight Zayed Khan Fardeen Khan Bhoomika Chawla Prachi Desai
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
प्राची देसाई
टीवी की दुनिया से घर-घर में मशहूर हुई प्राची देसाई ने बॉलीवुड में भी अपनी खूबसरती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी। फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई ने तेरी मेरी कहानी, रॉक ऑन 2, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, अजहर, पुलिस गिरी और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में काम किया। इतनी फिल्मों में काम करने के बाद भी प्राची देसाई वह जादू चलाने में नाकामयाब रहीं जो उन्हें टीवी की दुनिया में चलाया था। प्राची का फिल्मी सफर इतना खास नहीं रहा जितनी उम्मीद थी और वह लाइमलाइट से दूर हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed