कहते हैं कि प्यार कि कोई उम्र नहीं होती है। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। प्यार के साथ-साथ ये नियम अब शादी पर भी लागू होने लगा है। हालांकि शादी की सही उम्र तो 25-30 साल के बीच मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे ये नंबर भी बढ़ते जा रहे हैं। जब इंसान को उसका सही लाइफ पार्टनर मिल जाता है, तब वह शादी करने के लिए राजी हो जाता है, और इसका बेस्ट उदाहरण बॉलीवुड में देखने को मिलता है। बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाद शादी की है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं कपल के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 40 की उम्र को पार करके अपने पार्टनर संग सात फेरे लिए थे।
Bollywood Couples: इन सितारों ने साबित कर दिया शादी की कोई उम्र नहीं होती, 40 की उम्र के बाद लिए सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर बेदी
अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में एक नहीं दो नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साल 1969 में प्रोतिमा बेदी संग हुई थी। लेकिन दोनों ने कुछ साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद कबीर बेदी ने फैशन डिजाइनर सुशासन हम्फ्रेस संग शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। लेकिन उनका ये रिश्ता भी कामयाब नहीं हो पाया और दोनों के बीच तलाक हो गया था। कबीर बेदी ने तीसरी शादी रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी संग की थी। इस बार भी समस्याओं की वजह से उनका रिश्ता नहीं टिक पाया था। हालांकि, तीन शादियां टूटने के बाद भी कबीर बेदी का प्यार पर से भरोसा नहीं उठा। उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन पर 6 जनवरी को 42 साल की परवीन संग शादी करने की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। परवीन और कबीर बेदी की उम्र के बीच 29 साल का अंतर है।
इसे भी पढ़ें- Dhanashree Verma: टी-20 वर्ल्ड कप देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं धनश्री, पोस्ट शेयर कर उर्वशी रौतेला पर कसा तंज
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। एक समय था, जब नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक बेटी को भी जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। हालांकि, नीना गुप्ता और विवियन शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। एक्ट्रेस ने साल 2018 में दिल्ली के रहने वाले सीए विवेक मेहरा संग सात फेरे लिए थे। उस दौरान नीना 50 साल की थीं। दोनों की शादी अमेरिका में हुई थी।
संजय दत्त
संजय ने अपने जीवन में तीन शादियां कीं। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी और दंपति एक बेटी त्रिशाला दत्त के माता-पिता बने। बाद में दुर्भाग्य से ऋचा का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया। कई साल बाद उन्होंने रिया पिल्लई से शादी कर ली। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए। बाद में साल 2008 में 48 साल की उम्र में उन्होंने मान्यता दत्त से शादी की।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 40 साल की उम्र में अमेरिकी बिजनेसमैन व अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ संग शादी रचाई थी। दोनों बेहद ही गुपचुप अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी थी। प्रीति अपने पति गुडइनफ से 10 साल बड़ी हैं। हालांकि, उम्र के अंतर के बाद भी दोनों के बीच बेहद प्यार है।