फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanashree Verma: टी-20 वर्ल्ड कप देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं धनश्री, पोस्ट शेयर कर उर्वशी रौतेला पर कसा तंज

Fri, 21 Oct 2022 01:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanashree Verma seemingly takes dig at Urvashi Rautela as she joins Yuzvendra Chahal for the T20 World Cup
युजवेंद्र चहल-धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया

डांसर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा टी-20 विश्व कप में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, अपनी तस्वीर साझा करते हुए धनश्री ने जो कैप्शन लिखा है, उसने सबको हैरान कर दिया है। उनका कैप्शन पढ़ यूजर्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि धनश्री, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष कर रही हैं। पढ़िए धनश्री ने ऐसा क्या लिखा...

Dhanashree Verma seemingly takes dig at Urvashi Rautela as she joins Yuzvendra Chahal for the T20 World Cup
युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा - फोटो : insta

डांसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरा (दिल इमोजी) मुझे सचमुच ऑस्ट्रेलिया ले आया। मुझे (जीभ वाला इमोजी) अपने आदमी के लिए वहां जाना ही था। "धनश्री की इस पोस्ट पर युजवेंद्र ने कमेंट करते हुए दो दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "उर्वशी का मजाक उड़ा रही हो, हम्म।" एक अन्य ने लिखा, "ये कैप्शन पहले भी कहीं पढ़ा है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

Dhanashree Verma seemingly takes dig at Urvashi Rautela as she joins Yuzvendra Chahal for the T20 World Cup
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। भारतीय स्क्वॉड के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी क्रिकेटर ऋषभ पंत का पीछा करते-करते ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “अपने (ब्लैक हार्ट इमोजी) को फॉलो करते हुए.... यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया है।” उन्होंने भी धनश्री की ही तरह हैशटैग लव का इस्तेमाल किया था। 

'लैब के चूहे जैसे होता है महसूस', मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanashree Verma seemingly takes dig at Urvashi Rautela as she joins Yuzvendra Chahal for the T20 World Cup
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, धनश्री और युजवेंद्र अलग होने की खबरों के हफ्तों बाद भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में करवा चौथ मनाया और वीडियो कॉल के जरिए युजवेंद्र को देखकर अपना व्रत पूर्ण किया। धनश्री ने हाल ही में नेहा कक्कड़ के गाने 'ओ सजना' में अभिनय किया था। यह फाल्गुनी पाठक के हिट गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक था।

शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed