{"_id":"635242447038ea5521498fcb","slug":"taapsee-pannu-hosted-diwali-party-riteish-genelia-rakul-preet-jackky-bhagnani-neha-dhupia-inside-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Party: तापसी के घर सजी सितारों की महफिल, निर्माता के रूप में नई शुरुआत का मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali Party: तापसी के घर सजी सितारों की महफिल, निर्माता के रूप में नई शुरुआत का मनाया जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली नजदीक है और बॉलीवुड के सेलेब्स भी लगातार पार्टी में व्यस्त हैं। दिवाली पार्टी की शुरुआत आयुष्मान खुराना ने की थी। जिसके बाद कृति सेनन, रमेश तौरानी, मनीष मल्होत्रा और फिर तापसी पन्नू ने भी पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में उनके तमाम दोस्तों ने भी शिरकत की। बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स के साथ दिवाली पार्टी की। उन्होंने एक निर्माता के रूप में नई शुरुआत का जश्न मनाया।
2 of 4
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की पार्टी में फिल्म जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने भी दिवाली पार्टी की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्रतीक गांधी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। अपने फैंशन सेंस से सबके होश उड़ाने वाले युवा सितारे संजना सांघी और आदर्श गौरव भी शामिल हुए थे।
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवाली की इस पार्टी में फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा, सुधीर मिश्रा और अनीस बज्मी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आउटसाइडर फिल्म्स की सह-निर्माता प्रांजल खंडड़िया, फातिमा सना शेख, एली अवराम, सिंगर पापोन, साकिब सलीम और अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तापसी पन्नू की दिवाली पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी के बारे में बात करते हुए तापसी ने बताया कि 'ये पार्टी पिछले काफी समय से बकाया थी। दरअसल हमने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत काम शुरू किया और पिछले दो साल में मैंने दो फिल्मों की शूटिंग खत्म की लेकिन जश्न मनाने का कोई मौका नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अपने दोस्तों के साथ दिवाली मनाने से बेहतर और क्या हो सकता था'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।