बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी फिल्मों के साथ साथ कलाकारों को लेकर भी खूब लोकप्रियता बटोरता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी नामचीन हस्ती के बारे में पता लगा पाना दर्शकों के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। आलम यह है कि अब फैंस अपने पसंदीदा सितारे के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है। ऐसे में दर्शक इन कलाकारों की किसी गलती को अनदेखा भी नहीं करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए हैं। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood Actors: पान मसाला का एड कर बुरे फंसे ये सितारे, अक्षय कुमार बोले- शूटिंग 2021 में हुई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पिछले दिनों पान मसाला का एड करने पर बुरे फंसे थे, जिसके बाद उन्होंने लोगों से माफी मांग कर ऐसा न करने का वादा किया था। हालांकि, इन सब के बाद भी खबर आई थी कि अक्षय ने फिर से पान मसाला का एड किया है और अपने फैंस को बुरी तरह निराश किया है। इसे लेकर अभिनेता की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। हालांकि, अक्षय ने इस खबर को फेक बताया है और अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर कहा है कि उनका यह एड 2021 का था।
अभिनेता अजय देवगन टीवी पर विमल का प्रचार करते आए हैं। अभिनेता की आए दिन इस एड को लेकर खूब आलोचना होती है, लेकिन अजय एक पान मसाला के ब्रांड एम्बेसडर बन बैठे हैं। अभिनेता पान मसाला के हर नए एड में दिखाई देते हैं और आलम यह है कि अभिनेता के साथ बॉलीवुड के और सितारे जुड़ते नजर आ रहे हैं।
Sam Bahadur Teaser: कैटरीना कैफ के आभामंडल में घिरे विकी कौशल, फिल्म कोई भी हो सवाल सिर्फ बीवी का..!
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख भी पान मसाला का एड करके दर्शकों की आलोचना का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता भी हालिया एड में देखे गए हैं।
Misson Raniganj: 'मिशन रानीगंज' के मेकर्स का बड़ा एलान, ऑस्कर में जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन इस दिनों कौन बनेगा करोड़पति को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं। आपको बता दें कि बिग बी भी पान मसाला का एड करने पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद बिग बी ने दर्शकों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा भी किया था।