{"_id":"641859714500fb822706da2d","slug":"stars-love-on-stepchildren-from-anupam-kher-to-kareena-kapoor-2023-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Step Children: इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Step Children: इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल
मनोरंजन जगत के सितारों ने प्यार के मामले में समाज की रुढ़िवादी सोच को मात दी है। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने पहले पार्टनर से अलग होकर दूसरी शादी रचाई। इन सेलेब्स ने नए जीवन साथी के साथ उनके बच्चों को भी स्वीकार किया। बी-टाउन के इन कपल्स ने कभी अपने हमसफर को उनके बच्चों से अलग नहीं किया, ना कभी ऐसी कोशिश की। इंडस्ट्री में कुछ ऐसी नामचीन हस्तियां भी हैं, जो अपने सौतेले बच्चे को जान से ज्यादा प्यार करती हैं। इनमें अनुपम खेर से लेकर किरण राव तक का नाम शामिल है-
2 of 6
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि जब अनुपम खेर ने किरण खेर से शादी की थी तब वह पहले से शादीशुदा थीं साथ ही उनका एक बेटा भी था। अनुपम खेर ने गौतम बेरी से किरण के अलगाव के बाद उनसे शादी रचाई साथ ही उनके बेटे को भी अपनाया। चार साल की नन्ही उम्र से सिकंदर अनुपम खेर के साथ रहे हैं और उन्हें अपना पिता मानते हैं। दोनों के बीच बेहद स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। बाप-बेटे के इस बेहतरीन डूओ ने लोगों के बीच एक मिसाल कायम की है।
3 of 6
हेलेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हेलेन, सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। सलीम के साथ निकाह करने के बाद हेलेन ने उनके तीनों बेटों सलमान, सोहेल और अरबाज खान को अपने बच्चों के रूप में स्वीकार किया। वहीं, इस दंपति के जायदाद के वारिस उनकी बेटी के साथ तीनों बेटे भी हैं। हेलेन अपने सभी बच्चों को बेइंतहा प्यार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने से 11 साल बड़े सैफ अली खान को पति के रूप में चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, बेबो आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं, और लोगों को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से 'फैमिली गोल' देती नजर आती हैं। करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम खान को भी बेशुमार प्यार करती हैं।
दीया मिर्जा भी अपनी सौतेली बेटी समायरा पर जान छिड़कती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटी समायरा संग क्वालिटी टाइम की झलकियां दर्शाती हैं। बताते चलें कि दीया ने साहिल सांघा से तलाक लेने के बाद मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। वैभव भी पहले से शादीशुदा थे और समायरा उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।