फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Cosmetic Surgery: बुढ़ापा छिपाने के लिए एक्टर्स भी करवा चुके हैं सर्जरी, शाहरुख से आमिर तक का नाम शामिल

Mon, 07 Nov 2022 11:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Nov 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
stars undergo cosmetic surgery to look young and handsome salman khan shahrukh khan ranbir aamir akshay kumar
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में खूबसूरत और जवान दिखना कौन नहीं चाहता है। आम से लेकर खास तक हर कोई ये चाहता है कि वह अपनी असल उम्र के कुछ कम नजर आए। इसके लिए लोग तमाम तरह की क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। कहा जाता है कि ज्यादातार इन चीजों का उपयोग लड़कियां या फिर अभिनेत्रियां करवाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो जवान और हैंडसम दिखने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ अभिनेता को प्लास्टिक सर्जरी तक करा चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है-

stars undergo cosmetic surgery to look young and handsome salman khan shahrukh khan ranbir aamir akshay kumar
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह हर चीज में अपना परफेक्शन दिखाते हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले आमिर खान भले ही 57 साल के हो गए हैं, लेकिन वह अभी भी जवान लगते हैं। खबरों के मुताबिक चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए आमिर खान ने कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई थी।

इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना रणौत की आलिया से दूर हुईं सब शिकायतें? एक्ट्रेस के मां बनने की खुशी में हुईं शामिल!

stars undergo cosmetic surgery to look young and handsome salman khan shahrukh khan ranbir aamir akshay kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की गिनती वैसे तो बॉलीवुड के सबसे फिट सितारों में होती है, लेकिन समय के साथ अभिनेता के बाल झड़ने लगे थे। इसके लिए उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था। जिसके बाद अब वह एकदम अलग लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
stars undergo cosmetic surgery to look young and handsome salman khan shahrukh khan ranbir aamir akshay kumar
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने कल एक बच्ची को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर आलिया भट्ट से शादी करने से पहले अपनी हेयरलाइन ठीक करा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

विज्ञापन
stars undergo cosmetic surgery to look young and handsome salman khan shahrukh khan ranbir aamir akshay kumar
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भले ही सलमान खान की अभी तक शादी न हुई हो, लेकिन खुद को जवान और हैंडसम दिखाने में वह भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपने हेयर ट्रांसप्लांट तो कराए ही हैं, साथ ही साथ उन्होंने बोटॉक्स और चीक फिलर्स भी करवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed