फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स ने एक्टिंग के लिए कुर्बान की पढ़ाई, लिस्ट में अक्षय-प्रियंका का भी नाम शामिल

Sun, 09 Jul 2023 03:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई की कुर्बानी दे दी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Stars Who Left Studies in the Middle to Pursue Acting Salman Khan Akshay Kumar Priyanka Chopra
इन सितारों ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला

आंखों में ख्वाब लिए आए दिन हजारों शख्स मायानगरी मुंबई पहुंचते हैं। वहीं, जब लोगों को उनके स्ट्रगल का फल मिलता है, तो उसकी खुशी ही अलग होती है। इंडस्ट्री में आज कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें आप बेशुमार प्यार करते हैं। हालांकि, इन सेलेब्स ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। ये हस्तियां समय-समय पर अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाकर लोगों को उनके सपनों के लिए लड़ने की हिम्मत देती हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने इस सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इस लिस्ट में ऐसे-ऐसे नाम हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक उठेंगे। 

Stars Who Left Studies in the Middle to Pursue Acting Salman Khan Akshay Kumar Priyanka Chopra
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने इंडस्ट्री को तमाम हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। दबंग खान ने सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज को बीच में ही ड्रॉप कर दिया। सलमान ने कॉलेज के सेकेंड ईयर में पढ़ाई छोड़ फिल्म में अपनी किस्मत आजमाई और आज परिणाम हर किसी के सामने है।

Stars Who Left Studies in the Middle to Pursue Acting Salman Khan Akshay Kumar Priyanka Chopra
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदार वर्षों से एक्टिव है। हालांकि, बीते समय में कपूर परिवार के केवल पुरुष ही मूवी में काम करते थे। वहीं, इस खानदान की लाडली करिश्मा कपूर ने परिवारवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग को अपना करियर चुना। ऐसा करने वाली करिश्मा, कपूर खानदान की पहली लड़की बनी थीं। वहीं, करिश्मा ने भी अपने एक्टिंग के सपने को जीने के लिए पढ़ाई की कुर्बानी दे दी थी। 

Ishaan Khatter: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Left Studies in the Middle to Pursue Acting Salman Khan Akshay Kumar Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक समय पर क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। हालांकि, फिल्मों में काम मिलने की वजह से देसी गर्ल को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ गई। 13 की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट गईं। तीन वर्ष बाद प्रियंका ने वापसी की और फिर अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इसी दौरान पीसी ने मॉडलिंग में भी दिलचस्पी दिखाई और स्थानीय सौंदर्य पुरस्कार जीता। इसके बाद प्रियंका की मां ने बेटी की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दीं, और वह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं, साथ ही विश्व सुंदरी 2000 का खिताब भी अपने नाम किया। 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: फिल्म के सेट पर रणवीर-आलिया ने की खूब मस्ती, करण जौहर का भी दिखा अलग अंदाज

विज्ञापन
Stars Who Left Studies in the Middle to Pursue Acting Salman Khan Akshay Kumar Priyanka Chopra
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार का भी नाम शामिल है। मीडिया डॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई से शुरुआती शिक्षा लेने के बाद अक्षय ने गुरु नानक कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि, वह ग्रेजुएशन की डिग्री लेने में असफल रहे। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी, और करियर की शुरुआत भी बतौर एक्शन हीरो की। आगे चलकर एक्टर ने कॉमेडी, नेगेटिव समेत हर किरदार में खुद को ढाला और आज वह इंडस्ट्री के टॉप सितारों में से एक हैं। 

Akshay Kumar: माथे पर भस्म...गले में रुद्राक्ष माला, जटाधारी बने नजर आए अक्षय, यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed