सामान्य परिवार के अधिकतर बच्चे जब बॉलीवुड में करियर बनाने की बात करते हैं, तो इंडस्ट्री के संघर्ष की कहानियों को याद करके पेरेंट्स उन्हें अपना चुनाव बदलने की बात जरूर कहते हैं। पहले के दिनों में तो परिवारों में एक्टिंग को लेकर और भी ज्यादा सख्ती थी। ऐसा ही कुछ 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के साथ भी था। आइए आज बात करते हैं रति के संघर्ष से लेकर बॉलीवुड करियर तक के सफर की।
रति अग्निहोत्री: 10 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग, वर्षों तक पर्दे पर किया राज, लेकिन रह गईं अकेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिसंबर, 1960 में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जन्मीं रति एक मध्यम वर्गीय परिवार से थीं। बचपन से ही बेहद सक्रिय और सुंदर रति अभिनेत्री बनना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवारवालों को उनकी यह ख्वाहिश बेहद नापसंद थी। शायद परिजन रति के अंदर की एक्ट्रेस को पहचान ही नहीं पाए थे।
1985 के दौरान बॉलावुड में रति का खुमार जब जोरों पर था, तभी वो कारोबारी और आर्किटेक अनिल विर्वानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम तनुज है। हालांकि, शादी के बाद रति और उनके पति के बीच मतभेद बढ़ने लगे थे और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया। शोहरतों की बुलंदियां छूने के बावजूद रति निजी जीवन में अकेली रह गईं।