राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों रुपये बटोर डाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है। इस फिल्म की मिल रही शानदार प्रतिक्रियाओं के बीच आज हम आपको राजकुमार राव की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं।
Rajkummar Rao: श्रीकांत से लेकर बधाई दो तक, स्त्री 2 से पहले कैसा रहा राजकुमार की पिछली पांच फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आई थीं। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ठीक ठाक ओपनिंग की थी, लेकिन बाद में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। पहले सप्ताहांत में 17.12 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म ने कुल 36.28 करोड़ का कारोबार किया। टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन औसत से भी नीचे का रहा।
इस साल मई के ममहीने में मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा राजकुमार राव की श्रीकांत भी रिलीज हुई थी। फिल्म में वह दृष्टिहीन बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 50.05 करोड़ की कमाई के साथ इसे औसत घोषित किया गया था।
कोरोना संक्रमण काल पर आधारित यह फिल्म पिछले साल यानी 2023 में मार्च के महीने में रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल दो करोड़ तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
सस्पेंस थ्रिलर हिट- द फर्स्ट केस साउथ की हिट फिल्म का रीमेक थी, लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म ने एक करोड़ 35 लाख रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, इसका कुल कलेक्शन महज नौ करोड़ 29 लाख रुपये ही रहा। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।