वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है, और उसने कर दिखाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसने अपने साथ रिलीज हुई फिल्मों 'खेल खेल में' और 'वेदा' को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज करने वाली इस फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और अब भी इसकी कमाई में ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह मूवी रिलीज के 15वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इन पर गौर फरमा लेते हैं-
Stree 2 Box Office Collection Day 15: 'स्त्री 2' के किले में सेंध लगाना असंभव, 15वें दिन भी धांसू रही कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.3 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू को मिलाकर) की ओपनिंग ली, जो हालिया रिलीज कुछ हिट फिल्मों के रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा थी।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ को बरकरार रखा। 'स्त्री 2' ने रिलीज के नौंवे दिन 17.5 करोड़ रुपये और दसवें दिन 33 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। दूसरे रविवार को यानी 11वें दिन इसने 42.4 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े।
Berlin Trailer: बर्लिन का ट्रेलर देखकर घूम जाएगा दिमाग, क्या एक मूक-बधिर आदमी जासूस हो सकता है?
वीकडेज पर भी 'स्त्री 2' सफलता के झंडे गाड़ते दिखी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 18.5 करोड़, 13वें दिन 11.75 करोड़ और 14वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती आकंड़ों की मानें तो फिल्म ने 15वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.74 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अबतक का कुल कलेक्शन 431.29 करोड़ रुपये हो गया है।
TRP This Week: 'अनुपमा' ने फिर से सबको पछाड़ा, जानें टीआरपी की रेस में बाकी शो का हाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' का बजट 60 करोड़ रुपये के आस-पास है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसकी कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है। साथ ही इसे मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। यह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त और साल 2018 की फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है।