{"_id":"6749c5d3c9edba0ced093a83","slug":"stree-2-item-song-aaj-ki-raat-tamanna-bhatia-was-thinking-before-dance-told-her-heart-words-for-kavala-song-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamanna Bhatia: 'आज की रात' में डांस करने से पहले सोच में पड़ गई थीं तमन्ना भाटिया, बताई अपने दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tamanna Bhatia: 'आज की रात' में डांस करने से पहले सोच में पड़ गई थीं तमन्ना भाटिया, बताई अपने दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:19 PM IST
सार
तमन्ना भाटिया ने स्त्री 2 में अपने आइटम सॉन्ग 'आज की रात' को लेकर कुछ खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने को करने से पहले वे सोच में पड़ गई थीं कि ये गाना उन्हें करना चाहिए या नहीं।
तमन्ना भाटिया अपने दो आइटम नंबर को लेकर चर्चा में रही हैं। इन्हीं गानों को लेकर प्रशंसकों ने तमन्ना को बहुत प्यार दिया है। गाने थे स्त्री 2 का 'आज की रात' और जेलर 'कावाला'। स्त्री 2 के बाद तमन्ना भाटिया अपनी नई फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' पर नजर आ रही हैं। तमन्ना ने 'सिकंदर का मुकद्दर' के एक समारोह में अपने आइटम नंबर्स को लेकर बात की है।
'स्त्री 2' हिस्सा बनने से पहले सोच में पड़ीं तमन्ना
तमन्ना ने कहा, उन्होंने अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' के 'आज की रात' गाने को करने के लिए थोड़ा समय लिया और सोचा कि उन्हें ये गाना करना चाहिए या नहीं। उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें तय करने में एक मिनट लगा कि मैं ‘आज की रात’ करना चाहती हैं या नहीं, क्योंकि एक गाना (कावाला) हाल ही में रिलीज हुआ है।
कावाला में और बेहतर करना था
तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि रजनीकांत की फिल्म के गाने के लिए वे और भी अच्छे शॉट्स दे सकती थीं। वे सोच रही थीं कि वे और भी बेहतर कर सकती थीं। तमन्ना ने कहा कि उनका मानना है,अभी जो हो रहा है उस बारे में आप पहले से तो कोई कल्पना कर ही नहीं सकते हैं। इसलिए वो गाना जैसा भी रहा उस वक्त के लिए ठीक रहा।
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आया
तमन्ना ने कहा कि उन्हें लगा कि ये जो भी काम उन्होंने किए, उनके जीवन के खास हिस्सा में से एक हैं। सभी को लगा था कि ये गाना पसंद आएगा, लेकिन इतना पसंद आएगा इस बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। गाना लोगों को पसंद आया इसके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज ही रिलीज हुई सिकंदर का मुकद्दर
'सिकंदर का मुकद्दर' फिल्म ओटीटी पर आज यानी 29 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फिल्म में जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X