फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 3: 'स्त्री 3' के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, ट्रेलर लॉन्च पर दिनेश विजन का बड़ा खुलासा

Thu, 18 Jul 2024 04:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Jul 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 producer dinesh vijan reveals audience wont have to wait more for stree 3
स्त्री 2 ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लंबे इंतजार के बाद स्त्री 2 का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया। गुरुवार (18 जुलाई) को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर अभिषेक बनर्जी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। 

Kannappa: विष्णु मांचू ने उठाया 'कन्नप्पा' की रिलीज की तारीख से पर्दा! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Stree 2 producer dinesh vijan reveals audience wont have to wait more for stree 3
स्त्री 2 ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने बातों ही बातों में स्त्री फ्रेंचाइजी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा कर डाला। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के तीसरे भाग पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्त्री 2 मैडॉक फिल्म्स के सुपरनैचुरल यूनिवर्स की जननी है। यह फिल्म इस यूनिवर्स से जुड़े कई सवालों के जवाब देती नजर आएगी। 

Stree 2 producer dinesh vijan reveals audience wont have to wait more for stree 3
स्त्री 2 ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान दिनेश ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रेलर में 'स्त्री 2' का सिर्फ 10 प्रतिशत ही दिखाया गया है। छह साल के बाद राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म का यह सीक्वल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, दर्शकों को इसके तीसरे भाग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 producer dinesh vijan reveals audience wont have to wait more for stree 3
स्त्री 2 ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिनेश ने कहा, "हमने 'स्त्री 3' पर काम शुरू कर दिया है। इसलिए इस बार इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा।" गौरतलब है कि मैडॉक की इस सुपरनैचुरल यूनिवर्स की शुरुआत साल 2018 में 'स्त्री' से हुई थी। इसके बाद इस यूनिवर्स के तहत 'रूही', 'भेड़िया' और हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर कमाल करने वाली 'मुंजा' फिल्म बनाई गई। 

विज्ञापन
Stree 2 producer dinesh vijan reveals audience wont have to wait more for stree 3
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

'स्त्री 2' के ट्रेलर की बात करें तो  इसमें दमदार संवादों के साथ हॉरर और कॉमेडी का कॉकटेल देखने को मिला है। इस बार चंदेरी शहर में सरकटा के रूप में एक नया भूत नजर आने वाला है, जो शहर की महिलाओं के पीछे है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Movies Based on Marriage: शादी पर आधारित हैं इन फिल्मों की कहानी, गुदगुदाएगी भी और रुलाएंगी भी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed