फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं 'स्त्री' की ये चुड़ैल, ग्लैमर के आगे दीपिका-कटरीना भी फेल

Sun, 09 Sep 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
stree film flora saini playing the ghost
stree

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते बीत चुके हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है। इस शनिवार तक फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में जहां राजकुमार और श्रद्धा की तारीफ की जा रही है तो वहीं चुड़ैल के किरदार ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

stree film flora saini playing the ghost
flora saini

पहले सभी को लग रहा था कि फिल्म में श्रद्धा कपूर ने ही चुड़ैल का किरदार भी निभाया है लेकिन फिल्म देखने के बाद पता चला कि असल में 'स्त्री' तो एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी हैं। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने भी उनके किरदार का खुलासा नहीं किया जिससे दर्शकों के बीच भी सस्पेंस बरकरार रहे। 

stree film flora saini playing the ghost
flora saini

अब जब सबको पता चल गया है कि फ्लोरा सैनी ने चुड़ैल का किरदार निभाया है तो सभी उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको फ्लोरा सैनी के बारे में विस्तार से बताते हैं। फ्लोरा ने अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दबंग 2', 'धनक', 'लक्ष्मी' और 'बेगमजान' जैसी फिल्में की हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
stree film flora saini playing the ghost
flora saini

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फ्लोरा एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने रजनीकांत और बालाकृष्णा जैसे बड़े कलाकारों के साथ एक्टिंग की है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फ्लोरा ने कहा कि मेकर्स ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर मुझे टैग नहीं किया था जिससे लोग अंदाजा लगाए कि आखिर स्त्री कौन है। कई एक्ट्रेस ने इस रोल को करने से मना कर दिया था क्योंकि हर कोई परदे पर सुंदर दिखना चाहता है। 

विज्ञापन
stree film flora saini playing the ghost
flora saini

फ्लोरा ने आगे बताया कि 'पहले मैंने भी इस रोल के लिए मना कर दिया था लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म ने मुझे चुना है। मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहती थी जिसमें मेरा शूट एक या दो दिन का है। बाद में मैं कई ऐसी एक्ट्रेस से मिली जो स्त्री के लिए ऑडिशन दे रही थीं। मैंने फिल्म का एक डायलॉग सुना जिससे मुझे पता चला कि फिल्म के लेखन में काफी दम है। ऑडिशन के करीब 20 दिन बाद मुझे फोन आया और बताया गया कि मुझे एक दूसरे रोल के लिए चुना गया है और यह टाइटल रोल है जिसकी शूटिंग 15 दिनों तक होगी। बस फिर क्या था मैंने अपने रोल के हां कह दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed