{"_id":"5e34e7bb8ebc3e4aeb5a50ed","slug":"street-dancer-3d-and-panga-film-day-8-box-office-collection-varun-dhawan-kangana-ranaut-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से 'पंगा' नहीं ले पाईं कंगना, आठ दिन में इतने करोड़ रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से 'पंगा' नहीं ले पाईं कंगना, आठ दिन में इतने करोड़ रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
street dancer 3d and panga
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को तीन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दस्तक दी। इनमें सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन', मलाला की जिंदगी से प्रेरित 'गुलमकई' और हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है। तीन फिल्मों की रिलीज के बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) और 'पंगा' (Panga) के कलेक्शन पर असर पड़ा है। चलिए जानते हैं आठ दिन बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।
2 of 5
Street Dancer 3d
- फोटो : amar ujala mumbai
'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने सात दिनों में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया। अनुमान है आठवें दिन फिल्म दो करोड़ जुटाने में कामयाब रही है। इस तरह फिल्म ने आठ दिन में 58.77 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।
3 of 5
street dancer 3d
- फोटो : social media
'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान और राघव जुयाल हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म को भारत में 3,700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म पंगा में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करते हैं कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' की। 'पंगा' ने एक हफ्ते में 21.36 करोड़ कमा लिए थे। अनुमान है आठवें दिन फिल्म की कमाई महज 90 लाख रह गई है। फिल्म आठ दिन में 22.26 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से सराहना मिली लेकिन दर्शकों ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी। फिल्म का बजट 45 करोड़ बताया जा रहा है। इस तरह यह अपने बजट के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म पंगा में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। भारत में 'पंगा' को 1,450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।