{"_id":"5cd98bebbdec22076b5ef472","slug":"student-of-the-year-2-actress-ananya-pandey-spotted-with-father-chunky-pandey-and-sister-rysa-pandey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा की परी बनकर निकलीं अनन्या पांडे, लोगों की निगाहें टिकी छोटी बहन राइसा पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा की परी बनकर निकलीं अनन्या पांडे, लोगों की निगाहें टिकी छोटी बहन राइसा पर
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुकीं अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग का लेकर अभी तक काफी सराहना पा चुकी हैं। अपनी फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा का जन्मदिन भी बीती रात उन्होंने जमकर सेलीब्रेट किया। उससे पहले अपनी पापा की परी बनीं अनन्या कहीं और भी नजर आईं।
अनन्या दरअसल अपनी छोटी बहन राइसा पांडे और पिता चंकी पांडे के साथ लंच करने गईं। लंच का बिल अनन्या ने दिया और अपने पापा की शाबाशी लूटी। सब लोग इस रेस्त्रां से अनन्या की इस नई शुरुआत की पार्टी कर निकले। अनन्या की छोटी बहन राइसा की बात करें तो वह अभी 13 साल की ही हैं।
3 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
रेस्तरां के बाहर जुटे लोग आए तो थे अनन्या को देखने, लेकिन सबकी निगाहें टिक गईं राइसा पर। इस तस्वीर में वह बेहद ही कूल लग रही थीं। राइसा ने सफेद टी शर्ट के साथ काले रंग की डिजाइनर जीन्स पहनी है। बहन अनन्या के डेब्यू के बाद अब इनका नंबर लगेगा, हालांकि इसमें अभी काफी वक्त बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rysa Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
अनन्या पांडे यहां रेस्त्रां से निकलते ही फैंस से घिर गईं, पीछे उनके पिता चंकी पांडे भी रहे। अनन्या ने सफेद रंग का टॉप और सफेद रंग के ही शॉर्ट्स पहने थे, जिनके साथ उन्होंने ब्राउन रंग के नाइकी वाले जूते भी पहने थे।
विज्ञापन
5 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
पिता चंकी की बात करें तो वह कैजुअल लुक में दिखे। फिल्म बेगम जान में आखिरी बार नज़र आए चंकी अभी फिल्म साहो और हाउसफुल 4 पर काम कर रहे हैं। फिल्म साहो में वह प्रभास और श्रद्धा के साथ नज़र आएंगे, वहीं हाउसफुल एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।