जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कैंपस के बाहर नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने आने वाले साल का स्वागत किया। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रहे स्थानीय नागरिक भी छात्रों के साथ रहे। रात में 12 बजते ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने राष्ट्रगान गाया और उसके बाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। अब फिल्मकार महेश भट्ट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नए साल पर नागरिकता कानून का छात्रों ने किया विरोध, महेश भट्ट ने ट्वीट कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश भट्ट ने अपने ट्वीटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, जब शक्तियां हमारे खिलाफ खड़ी होती हैं, जब हम नम्रता से हाथ जोड़ते हैं, जैसे हम जुल्म के लिए खड़े होते हैं, जैसा कि हम सत्ता से सच बोलते हैं- बापू, आप हमारे बगल में चलते हैं, हमें हर घंटे आपकी जरूरत है।'
When the powers stand against us, when we join hands with the meek, as we stand up to opression, as we speak the truth to power- Bapu, you walk beside us.....We need you every hour. https://t.co/Xtqb5agC39
इससे पहले महेश भट्ट ने जावेद अख्तर की एक कविता शेयर की थी। जिसमें लिखा था, 'जो मुझको जिंदा जला रहे हैं, वो बेखबर हैं कि मेरी जंजीर धीरे-धीरे पिघल रही है। मेरा कत्ल तो हो गया तुम्हारी गली में, लेकिन मेरे लहु से तुम्हारी दीवार गल रही है।'
Bahut ho chuka ab subah ka intzaar
Ab bhari raat mein hii nikalnaa hoga
Agar pad gayi kahin roshani kam, toh
Mashaal kii tarah khud hii jalna hoga
- Neelesh Jain pic.twitter.com/FfYK9G7kwU
बता दें कि महेश भट्ट इन दिनों 'सड़क' फिल्म के सीक्वल 'सड़क 2' को लेकर चर्चा में हैं। सड़क 2 में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...