फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में शाहरुख को लेकर दीवानगी देख शशि थरूर दंग, तस्वीर शेयर कर दिया प्यारा सा मैसेज

Tue, 22 Jan 2019 06:29 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Stunned By Hotel's SRK "Shrine", Shashi Tharoor Posts "No Place For Rest"
शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का जलवा आज भी कायम है, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। इस उदाहरण को खोजा है कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने। शशि थरूर ने हाल ही में केरल के मुन्नार इलाके का दौरा किया था। वह जिस होटल में ठहरे थे उसका एक कमरा पूरी तरह से शाहरुख को समर्पित है।

 

 
Stunned By Hotel's SRK "Shrine", Shashi Tharoor Posts "No Place For Rest"
शाहरुख खान
शशि थरूर ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा' 2013 में शाहरुख आप मुन्नार के जिस कमरे में ठहरे थे, मैं उसी कमरे में रुका। अब यह कमरा तुम्हारे मंदिर के रूप में बदल गया है। दीवार तुम्हारे पोस्टर्स से सजी हुई है। इस कमरे के हर कोने पर तुम्हारा कब्जा है।
Stunned By Hotel's SRK "Shrine", Shashi Tharoor Posts "No Place For Rest"
shahrukh khan - फोटो : bollywoodlife
बतां दे कि साल 2013 में शाहरुख अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस वे की शूटिंग के दौरान यहां रुके थे। जिसके बाद होटल ने इस पूरे कमरे को शाहरुख के पोस्टर्स और कटआउट से सजाया हुआ है। वहीं यह पहली बार नहीं है कि शाहरुख की लोकप्रीयता इस कदर देखने को मिली हो। इससे पहले भी शाहरुख को लेकर इस तरह की बातें देखने को मिली हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stunned By Hotel's SRK "Shrine", Shashi Tharoor Posts "No Place For Rest"
shahrukh khan fan - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'जीरो' के उम्मीद पर खरी ना उतरने से शाहरुख खान निराश हो गए थे। बीच में अफवाह थी कि उन्होंने फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से पैर पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म से किनारा करने की वजह में उनकी अगली फिल्म 'डॉन 3' को बताया गया था।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed