{"_id":"6554aa705f1cfaf8e2068961","slug":"subrot-roy-made-film-sheen-on-kashmiri-pandit-before-the-making-of-kashmir-files-18-years-ago-2023-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subrata Roy: कश्मीर फाइल्स से 18 साल पहले ही कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनाई 'शीन', लीड रोल में थे राज बब्बर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Subrata Roy: कश्मीर फाइल्स से 18 साल पहले ही कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनाई 'शीन', लीड रोल में थे राज बब्बर
निर्माता - निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई तो इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी विषय पर सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय ने 18 साल पहले जब सहारा वन मोशन पिक्चर्स की स्थापना की तो फिल्म 'शीन' का निर्माण किया। यह सहारा वन मोशन पिक्चर्स की पहली फिल्म थी, जिसे अशोक पंडित ने निर्देशित किया था। अशोक पंडित खुद भी कश्मीरी पंडित हैं, इस फिल्म में उन्होंने कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन और उनके दर्द को फिल्म में दिखाया गया था। इस फिल्म में राज बब्बर ने कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाई थी।
2 of 5
शीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर ने कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाई है, वहीं फिल्म 'शीन' में अभिनेता राज बब्बर ने कश्मीरी पंडित अमरनाथ की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राज बब्बर के किरदार के जरिए कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा और उनकी पीड़ा को दिखया गया था। इस फिल्म में साल 1990 के दशक में बड़े पैमाने पर पलायन दिखाया गया था। जब कश्मीरी पंडितों को अपने ही घर को रातों रात छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। फिल्म का विषय अच्छा होने के बाद भी यह फिल्म उस समय जब रिलीज़ हुई तो दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।
3 of 5
शीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक कहावत है कि हर चीज का एक सही वक्त होता है और अगर उस सही वक्त में कोई चीज आती है तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। लेकिन जब अशोक पंडित ने फिल्म बनाकर 2004 में रिलीज करनी चाही तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और फिल्म बड़ी मुश्किल से कुछ ही सेंटर में रिलीज हो पाई। इस फिल्म से ना सिर्फ सहारा वन मोशन पिक्चर्स को काफी नुकसान हुआ,बल्कि इस फिल्म की असफलता के बाद अशोक पंडित की ऐसी हालत हुई कि आज तक वह कोई और फिल्म निर्देशित नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कश्मीर की पृष्ठभूमि पर वैसे तो बहुत सारी फिल्में बन चुकी है, लेकिन अशोक पंडित ने पहली बार अपनी फिल्म 'शीन' के माध्यम से कश्मीरी पंडितों के पलायन, उनके दुख और पीड़ा को परदे पर दिखाया था। जब अपने ही देश में जड़हीन होने और शरणार्थी का जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ा था। इसी विषय पर जब निर्माता - निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स' का निर्माण किया तो इस फिल्म का काफी विरोध हुआ। लेकिन जब फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई तो यह फिल्म खूब चली।
विज्ञापन
5 of 5
शीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, फिल्म 'शीन' जब 7 मई 2004 को रिलीज हुई तो उस समय भारत पाकिस्तान के संबंध एक बड़े बदलाव से गुजर रहे थे। और, यह फिल्म उन दर्शकों से भी मेल नहीं खा पाई जो इससे जुड़े हुए थे। इस वजह से फिल्म को सफलता नहीं मिली और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के रिलीज के बाद अशोक पंडित के ऊपर फ्लॉप फिल्म का ऐसा ठप्पा लगा कि दोबारा वह किसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।