फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में आज रात मलंग की सक्सेस पार्टी का धमाल, पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर असर कायम

Thu, 12 Mar 2020 07:14 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 12 Mar 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Success Party and Box office collection of disha patani aditya roy kapur Malang
Malang - फोटो : amar ujala mumbai

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी अभिनीत मल्टीस्टारर फिल्म 'मलंग' का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी है।  मोहित सूरी निर्देशित इस डार्क थ्रिलर फिल्म ने अभी तक करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  यह फिल्म 7 फरवरी को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और करीब एक महीने से भी अधिक समय के बाद भी फिल्म की कमाई धीमे-धीमे आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म की कामयाबी की खुशी में मलंग के निर्माताओं ने गुरुवार की रात जबर्दस्त पार्टी का आयोजन किया है।

Success Party and Box office collection of disha patani aditya roy kapur Malang
फिल्म मलंग में आदित्य और दिशा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू भी अहम किरदारों में हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म  में पहली बार आदित्य और दिशा की जोड़ी नजर आई। 'मलंग' का सह-निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेवाक्रमानी ने किया है। आदित्य रॉय कपूर आने वाले समय में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो',  महेश भट्ट की 'सड़क 2' और एकता कपूर व भूषण कुमार की फिल्म 'एक विलेन 2' में भी नजर आएंगे।

Success Party and Box office collection of disha patani aditya roy kapur Malang
Baaghi 3 - फोटो : twitter

मलंग के बाद रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो  'बागी 3' पहले हफ्ते में सौ करोड़ का आंकड़ा छूने से दूर दिख रही है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 84.97 करोड़ रुपये ही हो सकी। तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' की कमाई 30.53 करोड़ रुपये तक आकर धीमी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success Party and Box office collection of disha patani aditya roy kapur Malang
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना अब नामुमकिन दिखने लगा है। फिल्म ने अब तक 62.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हो रही है और इरफान की इस फिल्म की हाइप को देखते हुए बाकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।  

दुलकर के साथ जियो स्टूडियोज ने तमिल सिनेमा में रखा कदम, ये मशहूर कोरियोग्राफर बनीं डायरेक्टर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed