फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: एयरपोर्ट पर गौरी खान के साथ नजर आईं सुहाना खान, सादगी ने फैंस का लूटा दिल

Sun, 11 Sep 2022 11:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Gauri Khan Airport Look goes viral on internet see video here
गौरी खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं। इसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार सुहाना अपनी सादगी की वजह से लोगों का दिल जीत रही हैं। दरअसल, हाल ही में सुहाना को एयरपोर्ट पर उनकी मां गौरी खान के साथ स्पॉट किया गया। 

Suhana Khan Gauri Khan Airport Look goes viral on internet see video here
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

यहां मां बेटी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। एयरपोर्ट लुक में सुहाना की सादगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनका एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक मशहूर पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सुहाना को व्हाइट क्रॉप टॉप, जॉगर और स्काई ब्लू कलर का बैग के साथ देखा जा सकता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Suhana Khan Gauri Khan Airport Look goes viral on internet see video here
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं उन्होंने इसके साथ वाइट शूज भी कैरी किया है। इसके साथ ही न्यूड मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट के जरिए सुहाना पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आग लगा दी आपने तो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुहाना आप बहुत सुंदर हैं।' इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Gauri Khan Airport Look goes viral on internet see video here
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'द आर्चीज' है। फिल्म में उनके अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली जोया अख्तर कर रही हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज किया गया था जिस पर सुहाना के पिता शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed