रंगभेद देश और दुनिया में एक बड़ा मुद्दा है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में इसका असर देखा जाता रहा है। अब फिल्मी सितारे भी इसे लेकर खुलकर बात करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग तमाम सेलिब्रिटीज का या उनके बच्चों का रंग को लेकर कई बार मजाक बनाते हुए देखे जाते रहे हैं। अब हाल ही में ऐसे लोगों को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने करारा जवाब दिया है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसके जरिए उन्होंने रंग को लेकर मजाक बनाने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है।
Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 'काली' बोलने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कमेंट्स साझा कर कहा- 'मैं खुश हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं। उनका हर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। अब हाल ही में सुहाना ने एक पोस्ट और साझा किया है जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट पर उन्होंने रंगभेद पर बात की है।
सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ कमेंट्स भी साझा किए हैं जो लोगों ने उनके पोस्ट पर किए हैं। इन कमेंट्स को साझा करने से पहले सुहाना ने लिखा, 'यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें कुछ बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द का इस्तेमाल एक महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जो डार्क कलर की हैं।'
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
इस पोस्ट के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, 'अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़ा होता है। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे लोगों द्वारा बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं। ये टिप्पणी भारत के लोग करते हैं जबकि हम सभी भारतीय मुख्य रूप से ब्राउन कलर के ही होते हैं।'
आगे उन्होंने लिखा, 'आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं लेकिन कर नहीं सकते। अपने ही लोगों से नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द में हैं। मुझे दुख है कि अगर सोशल मीडिया इंडियन मैचमेकिंग या यहां तक कि आपकी खुद की फैमिली ने भी आपको आश्वस्त किया है कि अगर आप 5'7 और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं। मैं 5'3 की हूं और ब्राउन कलर की हूं। इसके बाद भी मैं खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।'
पढ़ें: Asha Parekh Birthday: प्रेम में असफल रहने के बाद ताउम्र कुंवारी रहीं आशा पारेख, पद्मश्री पुरस्कार से भी हो चुकी हैं सम्मानित