शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड्स में से हैं। सुहाना की तस्वीरें हों या वीडियोज, सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। अब सुहाना का ऐसा ही वीडियो धूम मचा रहा है जिसमें वो गाना गाती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड डेब्यू से पहले शाहरुख की बेटी सुहाना का सिंगिंग वीडियो देखिए, बेस्ट फ्रेंड अनन्या की फिल्म का गा रहीं गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सुहाना अपनी एक दोस्त के साथ हैं और मस्ती कर रही हैं। बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है। सुहाना और उनकी दोस्त साथ में अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो का गाना 'धीमे-धीमे' गाती हैं। बता दें कि सुहाना और अनन्या बचपन की दोस्त हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता रहा है।
वीडियो को सुहाना की दोस्त ने उनके जन्मदिन पर साझा किया था लेकिन ये अब वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सु..। और भी इस तरह का मस्ती भरा टाइम हो।' बता दें कि बीते 22 मई को सुहाना ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया।
She just made my day😭😍 #suhanakhan
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan__fb) on
लॉकडाउन के बीच सुहाना ने घर में ही रहते हुए अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनाने के बाद सुहाना थोड़ी चिंतित नजर आईं। वो भी अपनी उम्र को लेकर। सुहाना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, '10 साल में मैं 30 साल की हो जाऊंगी।'
लॉकडाउन में सुहाना घर पर ही हैं। वो परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। कुछ दिनों पहले अपने घर 'मन्नत' की बालकनी में वो नजर आई थीं। उनके साथ उनकी मां गौरी भी थीं। दोनों बारिश का लुत्फ लेती दिखी थीं।
जब बेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोए थे अमिताभ बच्चन, देखें श्वेता की मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें

कमेंट
कमेंट X