{"_id":"5ba4d9f7867a557f714f7bae","slug":"sui-dhaaga-varun-dhawan-and-anushka-sharma-new-song-sab-baadhiya-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति के माहौल में वरुण धवन ने कहा- 'सब बढ़िया है', 'सुई धागा' का नया गाना रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणपति के माहौल में वरुण धवन ने कहा- 'सब बढ़िया है', 'सुई धागा' का नया गाना रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई-धागा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब वरुण धवन का एक जबरदस्त गाना सामने आया हैं। गाने के वीडियो में पहले वरुण धवन फिल्म की टीम के साथ बैठकर बातें करते हैं और कहते हैं कि गणपति के माहौल में ऐसा ही गाना भी होना चाहिए। जिस पर फिल्म की टीम मना करती है तो वरुण अपनी जिद पर अड़ जाते हैं और एक दमदार गाना गाने लगते हैं।
इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखा है वहीं अनु मलिक ने इसका संगीत दिया है। अनुष्का शर्मा ने गाने को शेयर करते हुए लिखा कि 'जिंदगी में प्रॉब्लम जितनी भी हो, लाइफ फिर भी ता ता थैय्या है... सब बढ़िया है।'
बात करें फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें ये दोनों सुपरस्टार गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वो अपना नाम दुनिया में बनाएंगे।
अनुष्का एक एम्ब्रॉइडर की भूमिका में है, जबकि वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण और अनुष्का पहली बार एक साथ आ रहे है और वो निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह फिल्म अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गांधी जयंती से ठीक पहले 28 सितंबर को रिलीज होगी।

Zindagi mein problem jitni bhi ho, life phir bhi ta ta thaiyya hai! #SabBadhiyaHai song is here!https://t.co/QwCeUT2PC2@Varun_dvn @yrf @SuiDhaagaFilm #SukhwinderSingh @varungrover @The_AnuMalik @Sharatkatariya #ManeeshSharma
विज्ञापन विज्ञापन— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) September 21, 2018