'आराधना', 'महबूबा', 'हाथी मेरे साथी' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाले सुजीत कुमार का 7 फरवरी को जन्मदिन है। वो भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। हिंदी की ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन और साइड एक्टर का रोल निभाया था। सुजीत का जन्म 7 फरवरी 1934 को चंदौली में हुआ था। 60, 70 और 80 के दशक में वो ज्यादातर फिल्मों में नजर आए।
Sujit Kumar Birthday: भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपरस्टार थे सुजीत कुमार, हिंदी फिल्मों में साइड रोल निभाकर भी हुए पॉपुलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपरस्टार थे सुजीत कुमार
सुजीत कुमार के शुरुआती फिल्मी दौर की बात की जाए तो उन्हें फिल्मों में जाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं थी सुजीत कुमार ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। सबसे ज्यादा उन्होंने सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया। उन्होंने फिल्मों में नायक के अलावा खलनायक के भी किरदार निभाए, जिसे दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया। सुजीत कुमार ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया।
वकालत छोड़ फिल्मों में आए
सुजीत कुमार फिल्मों में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करते हुए उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया। इस नाटक के जज पैनल में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजुमदार ने सुजीत कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ की और एक्टर बनने की सलाह दी। और फिर सुजीत कुमार का रुझान फिल्मों की तरफ हो गया।
राजेश खन्ना के दोस्त थे सुजीत
पहली फिल्म ‘दूर गगन की छांव में’ किशोर कुमार ने सुजीत कुमार को मौका दिया। इसके बाद वे राजेश खन्ना के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे। सुजीत कुमार का जितना दोस्ताना अंदाज फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ दिखाया गया, निजी जिंदगी में भी इन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी।
भोजपुरी की फिल्मों में बने स्टार
सुजीत कुमार ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में उन्हें लीड रोल में भी देखा गया। साल 1977 में भोजपुरी की पहली रंगीन फिल्म ‘दंगल’ के वो हीरो थे। साल 1983 में उन्होंने ‘पान खाए सैंया हमार’ का निर्माण और निर्देशन दोनों ही किया था। साल 2007 में उनके कैंसर होने का पता चला, इसके बाद साल 2010 में वे दुनिया से अलविदा कर दिया।